Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार आलापुर 

अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्रामपंचायत मुबारकपुर पिकार , कमालपुर पिकार में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन का जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय में एक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश राय ने डॉ. हैनिमैन जनक के जीवन और उनके द्वारा स्थापित होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी एक ऐसी उपचार पद्धति है, जो शरीर की प्राकृतिक क्षमता को बढ़ाकर रोगों का जड़ से इलाज करने में सहायक होती है और इसमें दवाओं के दुष्प्रभाव भी नगण्य होते हैं।डॉ. राय साहब ने उपस्थित मरीजों को विभिन्न रोगों में होम्योपैथिक दवाओं के उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे छोटी-बड़ी बीमारियों में होम्योपैथिक उपचार को अपनाएं और नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श लेते रहें। इस दौरान कई मरीजों को मौके पर ही परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम में डॉ. गिरीश चंद्र, फार्मासिस्ट चंद्रभान, राकेश कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार व धारानाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हैनिमैन जनक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाना और सस्ती, सुलभ एवं प्रभावी उपचार पद्धति के रूप में इसे बढ़ावा देना रहा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
Next: Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.