Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज व जहाँगीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांव मुबारकपुर पिकार स्थित प्राथमिक मुबारकपुर पिकार विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एक बार फिर गंभीर लापरवाही के चलते सुर्खियों में है। यहाँ तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर बच्चों के पोषण, देखरेख और सुरक्षा में भारी अनियमितता के आरोप लगे हैं।
सबसे चौंकाने वाली घटना 9 अप्रैल 2026 को सामने आई, जब लगभग 4 वर्ष 5 माह मासूम बच्ची रिमझिम को विद्यालय के कमरे में बंद कर दिया गया। पिता ने कहा कि विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और अन्य विद्यालय के सभी स्टाफ बिना जांच-पड़ताल किए विद्यालय के कमरे को ताला लगाकर चले गए। बच्ची करीब एक घंटे अधिक तक कमरे में कैद रही। परिजन जब बच्ची को खोजते-खोजते विद्यालय पहुंचे, तब ताला खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान परिजनों में दहशत और गुस्सा साफ देखा गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को न तो नियमित पोषण आहार दिया जाता है और न ही खेल सामग्री या शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। कार्यकर्ती अधिकतर समय मोबाइल फोन में व्यस्त रहती हैं, जिससे बच्चों की देखरेख पूरी तरह भगवान भरोसे है।ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि मासूम बच्चों की जान के साथ खुला खिलवाड़ है। अगर समय रहते बच्ची को बाहर न निकाला जाता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।परिजनों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए दोषी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की भी मांग उठाई है।अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर मामला कागजों में ही दफन होकर रह जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
Next: Bihar News : पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 179 पशुओं का उपचार व मुफ्त दवा वितरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.