Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : गंगा एवं यमुना का जलस्तर बढ़ने से जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नांव से भ्रमण कर बाढ़ राहत केन्द्रों का भी किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 9 August 2021
IMG-20210809-WA0001
Share News
       

रिपोर्ट -विजय कुमार

प्रयागराज की शहरी इलाकों में तराई क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एवं यमुना का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ का जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री रविवार को दारागंज, बघाड़ा, सलोरी एवं राजापुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दारागंज से एनडीआरएफ टीम के साथ नांव से छोटा बघाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के लोगो से जानकारी ली तथा उन लोगो को बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों में अवस्थापित होने के लिए कहा है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है साथ ही साथ नांवों से निरंतर भ्रमणशील  रहकर स्थिति पर नजर बनाये रखने के लिए भी निर्देशित किया है।

IMG 20210809 WA0001

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेटों तथा लेखपालों की ड्यूटी लगाये जाने के साथ-साथ सम्बंधित को निरंतर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने गंगा एवं यमुना नदियों के निरंतर बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए कछारी मोहल्लों एवं तटीय ग्रामों में बाढ़ से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से मजिसस्ट्रेटों की तैनाती की है, जिसके क्रम में खुल्दाबाद, करेली एवं शाहगंज, कोतवाली थानाक्षेत्रों के लिए नगर मजिस्ट्रेट ,कर्नलगंज एवं शिवकुटी के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, धूमनगंज, कैण्ट एवं सिविल लाइंस के लिए अपर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अतरसुईया एवं मुट्ठीगंज के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय तथा दारागंज, कीटगंज एवं जार्जटाउन थाना क्षेत्र के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ की तैनाती सुनिश्चित की गयी है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तटीय इलाकों में निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाये रखने एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत केन्द्रों में निवासित कराना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

 

IMG 20210809 WA0005
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के बाद बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ऋषिकुल उत्तर माध्यमिक विद्यालय, कैण्ट हाईस्कूल, महबूब अली इण्टर कालेज तथा अन्य बाढ़ राहत केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उपजिलाधिकारी सदर तथा सम्बंधित मजिस्ट्रेटों को बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें जिसमें खाने, पीने के पानी, शौचालय, प्रकाश, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर सुनिश्चितता बनाये रखने के लिए कहा है।

Prayagraj News : गंगा एवं यमुना का जलस्तर बढ़ने से जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नांव से भ्रमण कर बाढ़ राहत केन्द्रों का भी किया निरीक्षण

उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक बाढ़ राहत केन्द्र पर 24 घण्टे के लिए शिफ्ट वाइस लेखपालों की तैनाती सुनिश्चित बनाये रखा जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यदि बाढ़ राहत केन्द्रों पर कोई भी कमी पायी जाये, तो तत्काल उसकों दूर करते हुए व्यवस्थायें सुनिश्चित रखी जाये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि बाढ़ राहत केन्द्रों पर यदि किसी भी प्रकार की कमी पायी गयी, तो उसको लिए ड्यूटी पर तैनात सम्बंधित लेखपाल की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एम0पी0 सिंह, एडीएम सिटी श्री अशोक कुमार कनौजिया, उपजिलाधिकारी सदर श्री विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: व्यापारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।
Next: Ambedkar Nagar : आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में वीर शहीदों को नमन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.