Prayagraj News मण्डलायुक्त ने नैनी में बन रहे इलेक्ट्रानिक बसों के चार्जिंग स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

Prayagraj News Divisional Commissioner did on-site inspection of the charging site of electronic buses being built in Naini
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल मंगलवार को नैनी में बन रहे इलेक्ट्रानिक बसों के चार्जिंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण में कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस तथा पीएमआई को श्रमिकों तथा अन्य संसाधनों की संख्या बढ़ाते हुए कार्यों में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक कार्य की प्रगति संतोष जनक न पायी जाये तब तक सम्बंधित ठेकेदार के पैसे का भुगतान न किया जाये। उन्होंने दोनों कार्यदायी संस्थाओं को समय सारिणी बनाकर उसी के अनुसार कार्य कराये जाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इण्टर लाकिंग, पार्किंग, पानी निकासी, लेवलिंग तथा अन्य कार्यों को श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए शीघ्रता से कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने विद्युत ट्रांसफार्मरों की भी जांच कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने दोनों कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों को वहां पर स्वयं रहते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर आरएम रोडवेज तथा सीएनडीएस एवं पीएमवाई कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण, स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण के अलावा अन्य लोग सम्बंधित रहे।