Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने माघ मेला 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में की बैठक

जनवाद टाइम्स 6 January 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने माघ मेला 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में की बैठक
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री अजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में माघ मेला-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संदर्भ में बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग, साइनेज, बैरिकेटिंग, टिकट काउण्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एस0पी0 ट्रैफिक को दो दिनों के अंदर यातायात की प्लानिंग करने के निर्देश दिये है। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर माघ मेला के दृष्टिगत की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जितने भी स्टेशन है, वहां निरंतर एनाउंसमेंट तथा स्टेशनों के आस-पास साइनेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने माघ मेला 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में की बैठक

इसी क्रम में रोडवेज के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि बस स्टेशनों पर कोविड-19 का पालन करते हुए सैनेटाइजेशन तथा श्रद्धालुओं के पास मास्क अवश्य हो, आदि का ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया है। मुख्य पर्व स्नानों पर पार्किंग की व्यवस्था क्या होगी। अपर जिलाधिकारी नगर एवं एस0पी0 यातायात भ्रमणकर देख ले तथा जो भी कमिया है, उसे दुरूस्त करा लें। उन्होंने वाणिज्यकर विभाग को निर्देशित किया कि दुकानों पर रेट लिस्ट लग जाये और स्टाॅक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि है कि पार्किंग स्थलों में लाइट एवं जिन मार्गों से श्रद्धालु आते है, उस रूट का निरीक्षण कर ले। कहीं पर तार जर्जर या पोल आदि की व्यवस्था दुरूस्त रहे।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने माघ मेला 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में की बैठक

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाविकों के साथ रेट लिस्ट तैयार कर ली जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, एस0पी0 ट्रैफिक, एस0पी0 सिटी, सिटी मजिस्टेट सहित सम्बंधित उपजिलाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :केन्द्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Next: आजमगढ़ न्यूज: आजमगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.