Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शनिवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की तैयारियों के दृष्टिगत मुण्डेरा मण्डी में बनाये गये ईवीएम मशीनों के वेयर हाउस में की जा रही ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग का निरीक्षण एवं ईवीएम को जमा करने के पश्चात रखने हेतु बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।

IMG 20230430 WA0008जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, सभी आर0ओ0/ए0आर0ओ0, अधिशाषी अभियंता विद्युत व पीडब्लूडी, मण्डी सचिव व अन्य सम्बंधित अधिकारियों से नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु की जा रही ईवीएम मशीनों के कमिश्निंग कार्य की प्रगति, मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनों के जमा करने, जमा करने के पश्चात स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रखने की व्यवस्था व मतगणना स्थल, साफ-सफाई, विद्युत, पार्किंग की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20230430 WA0009
जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में की जा रही ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग के बारे में प्रत्येक आर0ओ0/ए0आर0ओ0 से उनसे सम्बंधित वार्डों में कितने वार्डों की ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम मशीनों की कंडीडेट सेटिंग व सेटिंग के पश्चात सीलिंग, बीयू पर बैलेट पेपर लगाने, एडेªस टैग पर सम्बंधित बीयू, सीयू का क्रमांक व वार्ड संख्या, सीयू की सीलिंग स्ट्रीप पर सम्बंधित अधिकारी के हस्ताक्षर का परीक्षण करते हुए ईवीएम मशीनों को कमिश्निंग के पश्चात वार्ड संख्या के अनुसार निर्धारित बाॅक्सों में रखे जाने हेतु निर्देश दिए।

IMG 20230430 WA0007
जिलाधिकारी ने मतदान के पश्चात मतदान कर्मिंयों के द्वारा जमा की जाने वाली ईवीएम मशीनों को जमा करने के लिए प्रत्येक टेबल पर अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी व उनके बैठने के स्थान, जमा स्थल पर कारपेट बिछाने, बैरिकेटिंग, प्रत्येक काउंटर पर जमा होने वाली वार्ड वाइज सूची तथा साइनेज लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने ईवीएम जमा करने के पश्चात प्रत्येक वार्ड की बूथ वाइज महापौर एवं पार्षदों की ईवीएम को एक साथ कंट्रोल रूम की फर्श पर अंकित क्रमांक के अनुसार निर्धारित स्थान पर रखने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से कहा है। उन्होंने स्ट्रांग रूम में अंकित निश्चित क्रमांक पर एक ही बूथ की महापौर व पार्षद की ईवीएम मशीन के बाॅक्स पर पीले व सफेद रंग के स्टीकर लगाने हेतु निर्देश दिया है, जिससे कि उनकी अलग-अलग पहचान स्पष्ट रहेे।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं को देखा एवं एडीएम प्रशासन, एडीएम नजूल व अधिशाषी अभियंता से मतगणना टेबलों की संख्या व अरेजमेंट, मतगणना अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, मतगणना एजेंट के बैठने हेतु स्थान, बैरिकेटिंग, प्रकाश, पंखा, पानी की व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम, मीडिया, राजनैतिक पार्टिंयों के प्रत्याशियों हेतु बैठने के स्थान की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मतदान के उपरांत मुण्डेरा मण्डी में ईवीएम को जमा करने के लिए आने वाले वाहनों, अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व मतगणना के दिन आने वाले वाहनों हेतु यातायात की सुगम व्यवस्था व पार्किंग की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हेतु वैकल्पिक रूप से जनरेटर की व्यवस्था व विद्युत सुरक्षा से सम्बंधित सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने मुण्डेरा मण्डी में मैप के अनुसार रूट चार्ट बनाने व बैरिकेटिंग की अच्छी व्यवस्था किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस अवसर पर सभी आर0ओ0, ए0आर0ओ0, डीपीआरओ एवं मण्डी, नगर निगम, विद्युत विभाग, लोक निर्माण आदि विभागों के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News