Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नारीबारी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 10 December 2021
Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों तथा चिकित्सा एवं बाल विकास की सेक्टोरल बैठक संपन्न हुई
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री गुरूवार को नारीबारी में पीसीएफ द्वारा संचालित भारत नगर व सुरवल सहनी धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान को विक्रय करने मेें किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसानों के धान विक्रय का मूल्य उनके खाते में निर्धारित समय में अनिर्वाय रूप से हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, धान की सही तौल हो।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नारीबारी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षणनारीबारी भारत नगर में स्थित धान क्रय केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियों से रजिस्टर में अंकित खरीद के विवरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारियों से प्रतिदिन की जा रही खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान क्रय करनें पहुंचे किसानों से बातचीत की व उनसें सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिसपर किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि केन्द्र में नमी मापक यंत्र ठीक तरीके से कार्य नहीं कर रहा है, इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है साथ ही टोकन से सम्बंधित शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने विकास खण्ड शंकरगढ़ स्थित धान क्रय केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए नमी नापने की नई मशीन का प्रयोग करने व टोकन सम्बंधी शिकायत को दूर करायें जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र पर नए आए नमी मापक यंत्र की स्वंय जांच भी की।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नारीबारी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षणकिसानों द्वारा जिलाधिकारी से क्रय केन्द्रों पर धान तौलनें के लिए काँटों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने तौल के लिए एक और काँटा लगाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा गलत तौल की शिकायत किए जाने पर बाट माप विभाग से मशीनों को चेक कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों का हर सप्ताह निरीक्षण करने के निर्देश एडीएम वित्त एवं राजस्व को व लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश सम्बंधित एसडीएम को दिए है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर क्रय किए गए धानों को खुले में न रखने की सख्त हिदायत दी साथ ही क्रय किए जा चुके धानोें को जल्द से जल्द निर्धारित स्थानों पर भेजने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने भारत नगर धान क्रय में बोरी की कमी को दूर कराने के निर्देश सम्बंधित को दिए।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज : सीडीएस बिपिन रावत व जवानों को कैडल जलाकर पेश की खिराजे अकीदत फलाहे हयात
Next: Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों तथा चिकित्सा एवं बाल विकास की सेक्टोरल बैठक संपन्न हुई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.