Prayagraj News : जिलाधिकारी एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहीद नन्द लाल यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ दी उन्हें अन्तिम विदाई
रिपोर्ट विजय कुमार
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने पहाड़पुर के पो0 सैदाबाद तहसील हण्डिया के निवासी दफादार, 12 आम्र्ड रेजीमेंट में तैनात रहे शहीद नन्द लाल यादव पुत्र श्री राजदेव यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अन्तिम विदायी दी।

तथा उनके परिवारजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए उन्हें इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
