Prayagraj News : जनपद स्तरीय साँंस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 09 अक्टूबर को

Prayagraj News : जनपद स्तरीय साँंस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 09 अक्टूबर को
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री शैलेश कुमार उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग प्रयागराज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँंति वित्तीय वर्ष 2021-2022 में जनपद स्तरीय साँंस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विकास भवन स्थित सरस केन्द्र सभागार प्रयागराज में दिनांक-09 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किया गया है।

 

IMG 20210928 WA0080इस आयोजन में ग्रामीण एवं शहरी कलाकारों द्वारा जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य हो, द्वारा निम्न साँंस्कृतिक विधाओं में प्रतिभाग किया जायेगा- 1.लोकनृत्य (फोक डांस) 2.लोकगीत (फोक सांग) 3.एकांकी (वन एक्ट प्ले) 4.क्लासिक वोकल (हिन्दुस्तानी) 5.क्लासिक वोकल(कर्नाटक) 6.सितार वादन 7.बासुरी वादन 8.तबला वादन 9.वीणा वादन 10.मृदंगम 11.हारमोनियम लाइट 12.गिटार वादन 13.मणिपुरी नृत्य 14.ओडिसी नृत्य 15.भरतनाट्यम नृत्य 16.कत्थक नृत्य 17.कुचिपुडी नृत्य 18.एक्सटेम्पोर(इलोक्यूशन)।

 

Prayagraj News : जनपद स्तरीय साँंस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 09 अक्टूबर कोकार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 11-00 बजे डा0 विजय कुमार सिंह, मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रयागराज तथा विजेता कलाकारों का पुरस्कार एवं आर्शीवचन डा उदय प्रताप सिंह, मा0 अध्यक्ष, हिन्दुस्तान एकेडमी द्वारा किया जायेगा।

Trending News