Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में माघ मेला के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 20 December 2021
IMG-20211220-WA0034
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को मेला प्राधिकरण सभागार प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगम में होने वाले माघ मेला क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सभी तैयारियों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए ,जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

 

 

IMG 20211220 WA0036

 

जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा माघ मेला के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्थाओं के बाबत बिंदुवार जानकारी हासिल की तथा अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह माघ मेला के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर सभी तरह के प्रबंध करें ।

 

 

IMG 20211220 WA0033

पांटून पुलों के निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय के अंदर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि लगभग 3 पुल पांटून पुल तैयार हो चुके हैं ,पूरी कोशिश है कि दिसंबर माह में ही सभी कार्य पूरे हो जाएंगे ।सर्विस रोड ,मेन रोड आदि के कार्यों को भी समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कुंभ मेले की तरह ही माघ मेले में स्वच्छता के व्यापक प्रबंध किए जाएं ।उन्होंने कल्पवासियों के दृष्टिगत भी की जाने वाली तैयारियों की जानकारी हासिल की और कहा की व्यवस्थाओं को इस तरह से अंतिम रूप दिया जाए कि किसी भी स्नानार्थी, कल्पवासी व श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

 

 

IMG 20211220 WA0034

बैठक के दौरान स्थानीय विधायक गण, मेला अधिकारी श्री शेषमणि पांडे, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री किशोर कुमार पाहुजा सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने
प्रयागराज के परेड ग्राउंड में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 21 दिसंबर 21 होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

 

 

Prayagraj News :उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में माघ मेला के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सर्किट हाउस में महान समाज सुधारक एवं स्वच्छता अभियान के प्रणेता संत गाडगे बाबा जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post navigation

Previous: Bihar news :  एनडीपीएस व मध निषेध का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Etawah News: 2022 का विधान सभा चुनाव सपा प्रसपा मिल कर लड़ेंगे: शिवपाल सिंह यादव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.