Bihar news :  एनडीपीएस व मध निषेध का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Bihar news :  एनडीपीएस व मध निषेध का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पुलिस अधीक्षक बेतिया उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत मनुआपुल पुलिस ने छावनी में छापेमारी कर एनडीपीएस व मध निषेध कांड के करीब चार माह से फरार अभियुक्त हीरा पाकड़ निवासी विजय प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी देते हुए मनुआपुल ओपी प्रभारी मो अलाउद्दीन ने बताया कि कांड संख्या 477/21 और 478/21 में विजय प्रसाद फरार अभियुक्त था। जो पिछले 5 माह से पुलिस से भागा फिर रहा था।

Bihar news :  एनडीपीएस व मध निषेध का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि विजय प्रसाद नकली विदेशी शराब बनाने का कार्य करता था। जिसकी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी में घर से 40 लिटर स्प्रीट, पंचिंग मशीन, दो कार, लगभग 500 बोतल खाली शीशी, रेपर, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला कलर लिक्विड और 4 किग्रा गाजा बरामद किया गया था। परन्तु विजय प्रसाद छापेमारी के समय भागने में सफल हो गया था।

Bihar news :  एनडीपीएस व मध निषेध का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।

You may have missed