Prayagraj News :नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता हेतु किया जागरूक

Prayagraj News :नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता हेतु किया जागरूक
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला गंगा समिति और नगर निगम प्रयागराज के संयुक्त में 22 सितंबर 2023 को नैनी स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया lIMG 20230922 WA0184कार्यक्राम में प्रधानाचार्या भारत , जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह,नगर निगम से आए. सी. ई. हेड कृष्ण कुमार मौर्य कृष्णा कुमार मौर्या, मौजूद रहे ।

IMG 20230922 WA0185 कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ने स्वच्छता के विषय पर सभी बच्चो से चर्चा की और कहा स्वच्छता हर मनुष्य के जीवन का एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण अंग है।अपने शरीर की स्वच्छता से लेकर अपने आसपास के वातावरण की स्वच्छता भी हमारी जिम्मेदारी है।तथा गंगा नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रेरित कियाl कृष्ण कुमार ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाया lPrayagraj News :नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता हेतु किया जागरूक

इस दौरान नुक्कड़ नाटक विषय ‘पीके की पाठशाला ‘ का मंचन हुआ।जिसमें एक कलाकार जो पीके बनकर मनोरंजन की चादर तले बड़े ही सहज व सरल तरीके से छात्राओं को इंडियन स्वच्छता लीग 2.0, स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी, कूड़े को अलग-अलग करना, अपने आसपास सफाई रखना इत्यादि के बारे में बताया।