Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे स्थायी कार्यों के ससमय कियान्वयन हेतु जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की समन्वय बैठक सम्पन्न हुई

जनवाद टाइम्स 11 August 2023
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे स्थायी कार्यों के ससमय कियान्वयन हेतु जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की समन्वय बैठक डी०आर०एम० उ०म०रे० प्रयागराज डिवीजन, श्री हिमांशू बदोनी की अध्यक्षता एवं मण्डलायुक्त, श्री विजय विश्वास पंत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डी०आर०एम० कार्यालय में सम्पन्न हुई।

IMG 20230811 WA0003बैठक में मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्री विजय किरन आनन्द भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे एवं इसमें जनपद के विभिन्न लेवल क्रासिंग पर बनाये जा रहे सेतुओं, रेलवे स्टेशनों के आस-पास कराये जा रहे चौड़ीकरण / सौन्दर्यकरण के कार्यों, रेलवे परिसर में रेलवे द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों तथा अन्य संबंधित अन्तर्विभागीय कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्च की गयी।IMG 20230811 WA0001

पिछले कुम्भ में आयी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार 15 से 20 प्रतिशत ज्यादा श्रद्धालुओं के आगमन की अपेक्षा की जा रही है तथा सारी व्यवस्थायें इन आंकडों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इस क्रम में जिला प्रशासन ने रेलवे प्रशासन से प्रयागराज से लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन चलाने तथा प्रयागराज को पर्यटन के सर्किट से जोड़ने के दृष्टिगत मिर्ज़ापुर वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, को जोड़ते हुए एक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है। इसके दृष्टिगत डी०आर०एम० श्री हिमांशू बदोनी ने प्रदेश सरकार से एक औपचारिक प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है जिसको अग्रेतर कार्यवाही हेतु रेलवे बोर्ड में अग्रसारित किया जा सके।Prayagraj News :महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे स्थायी कार्यों के ससमय कियान्वयन हेतु जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की समन्वय बैठक सम्पन्न हुई

इसके अतिरिक्त प्रयागराज जनपद के अन्तर्गत आने वाले उ०म०रे, उ०पू०रे० एवं उ०रे० के परिसरों में जिला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन से सुन्दर कम्युनिटी टायलेट विकसित करने का भी प्रस्ताव दिया है जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने में आसानी हो सके। इन शौचालयों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि महा कुम्भ के पश्चात भी इन्हें क्रियाशील रखने में कोई परेशानी न हो। साथ ही जिला प्रशासन रेलवे अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए पर्याप्त संख्या में होल्डिंग एरिया एवं पार्किंग का चिन्हांकन कर विकसित करने, विभिन्न स्टेशनों से मेला तक शटल बस चलाने तथा एनएमसीजी, पर्यटन विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त तत्वावधान में पेट माई सिटी कम्पेन चलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।Prayagraj News :महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे स्थायी कार्यों के ससमय कियान्वयन हेतु जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की समन्वय बैठक सम्पन्न हुई

बैठक में राज्य सेतु निगम एवं रेलवे द्वारा विभिन्न लेवल क्रासिंग पर बनाये जा रहे सेतुओं, विभिन्न रेलवे स्टेशनों के एप्रोच रोड के चौडीकरण, नवाब यूसुफ रोड के चौडीकरण, नैनी स्टेशन प्लेटफार्म -4 के सम्पर्क मार्ग के चौड़ीकरण, सूबेदारगंज स्टेशन के एप्रोच रोड के चौड़ीकरण, नैनी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-1 की ओर के मार्ग को 6 मीटर से बढाकर 10 मीटर करने तथा अन्य संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गयी। महाकुम्भ मेले के दृष्टिगत विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं आस-पास में किस तरह के कार्य होने चाहिए इस संबंध में रेलवे द्वारा एक गैप एनालसिस भी तैयार की गयी है जिस पर जिला प्रशासन रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है। संयुक्त रूप से कार्यों का चिन्हांकन होने के बाद सौन्दर्यीकरण एवं चौड़ीकरण के अन्य कार्य भी किए जायेंगे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News : जिलाधिकारी ने एयरफोर्स-डे पर आयोजित होने वाले एयर-शो की तैयारियों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किया विचार-विमर्श
Next: Prayagraj News विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत विभिन्न ट्रेडों के अन्तर्गत 10 दिन का कौशल विकास प्रशिक्षण एवं निःशुल्क टूलकिट प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.