Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :भीड़ वाली जगहों पर कम निकले, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करे : डॉ आशु पाण्डेय

जनवाद टाइम्स 7 April 2023
Prayaagraj News :भीड़ वाली जगहों पर कम निकले, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करे : डॉ आशु पाण्डेय
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज कोविड 19 के केस फिर से जनपद में सामने आने लग गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य द्वारा दिनांक 20 मार्च 2023 को जारी किए गए आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशु पाण्डेय ने जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कोविड को लेकर उपलब्ध संसाधनों को पूरी तरह से व्यवस्थित करने के आदेश दिए हैं। जनमानस से निवेदन है कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क लगाना भी शुरू कर दें।

Prayaagraj News :भीड़ वाली जगहों पर कम निकले, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करे : डॉ आशु पाण्डेय
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशु पाण्डेय ने कहा है कि गर्भवती, बच्चों, बुजुर्गों और गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। इन सभी लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज करना चाहिए। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि अगर घर से बाहर जाये तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। भीड़ के चलते कोविड और अन्य संक्रामक रोगों के प्रसार का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए घर से बाहर जाते समय मास्क अवश्य लगाएं।
वर्तमान में कोविड-19 जांच हेतु शहर में 02 केंद्र (तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय एवं रज्जु भैय्या यूनिवर्सिटी) क्रियाशील हैं एवं प्रमुख स्थानों (बस अड्डा, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, दारागंज) में 4 सैम्पलिंग टीम कार्यरत हैं। ग्रामीण इलाकों में सभी 21 ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 जांच की सुविधा उपलब्ध है। कोविड-19 की तैयारियों हेतु शासन द्वारा दिनांक 10 एवं 11 अप्रैल 2023 को माक्ड्रिल जनपद के सभी कोविड-19 पंजीकृत सरकारी चिकित्सालयों में की जाएगी।

Prayaagraj News :भीड़ वाली जगहों पर कम निकले, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करे : डॉ आशु पाण्डेय
सभी ग्रामीण एवं शहरी चिकित्सालयों एवं कोविड-19 जांच केंद्रों को आदेशित किया गया है कि चिकित्सालय में आने वाले सभी कोविड-19 लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनकी कोविड-19 जांच करना सुनिश्चित करें।
 ग्रामीण एवं नगरीय निगरानी समिति को पुनः क्रियाशील करते हुये कोविड-19 लक्षणयुक्त व्यक्तियों की निगरानी (Surveillance) बढाई जायें।
 अस्पतालों में लॉजिस्टिक यथा; औषधियों, पी.पी.ई. किट्स, ग्लब्स, मॉस्क इत्यादि की उपलब्धता एवं उपकरणों, ऑक्सीजन प्लान्ट एवं कन्संट्रेटर की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए।

Prayaagraj News :भीड़ वाली जगहों पर कम निकले, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करे : डॉ आशु पाण्डेय
 चिकित्सालय परिसर में कोविड- 19 प्रोटोकॉल का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें (मास्क, फीवर हेल्प डेस्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी इत्यादि)
उपरोक्त आदेशों का शत प्रतिशत कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें,
कोरोना अपडेट रिपोर्ट –
कुल लिये गये सैंपल 01 जनवरी 2023 से 05.04.2023 तक = 41096
कुल रिपोर्ट प्राप्त = 41065
आज प्राप्त कुल रिपोर्ट (दिनांक 05.04.2023 को) = 735
आज प्राप्त कुल कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट (दिनांक 05.04.2023 को) = 0
कुल कोरोना पाजिटिव 01 जनवरी 2023 से 05.04.2023 तक = 36
कोरोना एक्टिव केसों की संख्या = 19 (दिनांक 05.04.2023 को )
अब तक कोविड 19 हॉस्पिटल से
डिस्चार्ज व्यक्तियों की संख्या = 02 (01 जनवरी 2023 से 05.04.2023 तक)
कोविड-19 धनात्मक मरीजों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में 23 बेड का आइसलैशन वार्ड आरक्षित किया गया है जिसको आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :रैली निकालकर युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश
Next: Bihar News–हवा बहने के समय भूलकर भी आग ना जलाएं —जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.