Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में कैच द रेन कार्यक्रम संपन्न

जनवाद टाइम्स 5 April 2023
Prayagraj News :नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में कैच द रेन कार्यक्रम संपन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

नेहरु युवा केंद्र प्रयागराज युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय के तत्वावधान में कैच द रेन कार्यक्रम के अंतर्गत सोरांव ब्लॉक के बलकरन पुर, बिगहियां, इस्माइलगंज, पाडिला, ताजुद्दीन पुर, नसीरपुर, मटियारा, माधवनगर ग्रामों के युवा मंडलों से सदस्यों को शामिल करते हुए जल सरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन सोरांव में माधवनगर के श्रीमती जानकी देवी बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में वर्षा जल संरक्षण आधारित क्विज, जल शपथ, रैली, जल संवाद, जल चौपाल, गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने वर्तमान में वर्षा जल के केवल 8% ही संरक्षित की जा रही है शेष जल को वातावरण में भाप बनके उड़ जाता है और संचय नहीं किया जा रहा है, इसलिए वर्षा जल संचयन के लिए युवाओं को विभिन्न तकनीकियों का इस्तेमाल करते हुए इस बचत प्रतिशत को बढ़ाने की आवश्यकता है।IMG 20230405 WA0037

कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्तियों पर्यावरण विद राम बाबू तिवारी , शालिनी तिवारी, उषा सिंह, राम अवध कुशवाहा ने वर्षा जल संरक्षण में युवाओं को आगे आने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्थान द्वारा “आओ – आओ, जल बचाओ” नुक्कड़ प्रस्तुत कर वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम संचालन विद्यालय के अध्यापक राम बहादुर ने किया। नमामि गंगे परियोजना की जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने गंगा जल संरक्षण कर भूजल स्तर बढ़ाने हेतु युवाओं का मनोबल बढ़ाया। वर्षा जल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर नव्या पटेल, कलश त्रिपाठी तथा अजय कुमार रहे। विजेताओं को दीवार घड़ी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जल चौपाल में राम बाबू तिवारी ने वर्षा जल संचयन की विभिन्न तकनीकियों को विस्तार से समझाया।Prayagraj News :नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में कैच द रेन कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम के अंत में युवाओं द्वारा रैली निकाल कर आस पास के लोगों को भी वर्षा जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सोरांव ब्लॉक के स्वयं सेवकों बबिता, कुसुम, अमन, कुलदीप, सुनीता, राजन, सौरभ तथा ग्राम पंचायत सहायिका वर्तिका, ग्राम प्रधान मनीषा देवी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में सोराओँ ब्लॉक के गंगा दूतों ने भी प्रतिभाग किया।

Post navigation

Previous: Agra News : सामाजिक संस्था सेवा आगरा ने हर वर्ष की तरह सुल्तानगंज चौराहे के पास शुरू की शीतल जल की प्याऊ
Next: Bihar News—जिला परिषद सभागार, वैशाली में सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र और कचहरी सचिव का दो दिवसीय प्रशिक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.