Prayagraj News :माटीकला के कार्य को बढ़ाने के लिये ऋण हेतु माँगे गये आवेदन

Prayagraj News :माटीकला के कार्य को बढ़ाने के लिये ऋण हेतु माँगे गये आवेदन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उ0प्र0 सरकार द्वारा माटीकला को बढ़ावा देने हेतु उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद-प्रयागराज को 5 इकाईयों धनराशिरु0-12.50 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके अन्तर्गत माटीकला से जुड़े कुम्हारी कला में लगे कारीगरों को अधिकतम रू0-10.00 लाख तक केे ऋण बैंक से स्वीकृत कराये जाने का प्राविधान है।

Prayagraj News :माटीकला के कार्य को बढ़ाने के लिये ऋण हेतु माँगे गये आवेदनप्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना ह®गा। स्वीकृत धनराशि के पूंजीगत ऋण धनराशि पर 25 प्रतिशत तक की धनराशि लाभार्थियों को मार्जिन मनी के रूप में अनुदान स्वरूप प्राप्त होगी। इस योजनान्तर्गत व्यक्तिगत इकाईयां ही स्थापित करायी जायेंगी। रु0-5.00 लाख तक का आवेदन करने के लिये साक्षर होना अनिवार्य है। रु0-5.00 लाख से अधिक की परियोजना हेतु लाभार्थी को कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह योजना उ0प्र0 में माटीकला से संबंधित कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान कर व्यवसायिक दृष्टिकोण से समृद्ध होने में मदद मिलेगी। जिन कारीगरों की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, इच्छुक आवेदक अपना आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन, प्रयागराज में दिनांक-30 जून, 2023 तक जमा कर सकते है।

Prayagraj News :माटीकला के कार्य को बढ़ाने के लिये ऋण हेतु माँगे गये आवेदन

आवेदन करने के लिए निम्न प्रपत्रों की आवश्यकता है, दो फोटों, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, व ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र आदि।
विशेष जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय विकास भवन प्रयागराज में एवं मो0नं0 7985798699, 8853278180 व 8840814211 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय में किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।

You may have missed