Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :राज्य निधि मद की धनराशि से सरकारी संगठनों/स्वैच्छिक संस्थाओं/दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

जनवाद टाइम्स 4 July 2024
Prayagraj News :दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा राज्य निधि मद की धनराशि से सरकारी संगठनों/स्वैच्छिक संस्थाओं/दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु निर्धारित श्रेणी के अंतर्गत आवेदन पत्र माॅगे गये हैं, जिसके अनुसार 1. दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रर्दशित करने लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशाालाओं हेतु वित्तीय सहायता, 2. दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/नृत्य/फिल्म/थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता, 3. दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बेंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता, 4. ऐसे दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथाः-कैसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हों, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता, 5. दिव्यांगजनों की शिक्षा एवं पुनर्वास से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं एवं सम्बद्ध हितधारकों का उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम (इन सर्विस प्रोग्राम) हेतु वित्तीय सहायता, 6. दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयों में गणित अथवा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी अथवा मनोवैज्ञानिक आदि प्रयोगशालाओं की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता, 7. दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयों में खेल सुविधाआंे का विकास, खेल उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता, 8. दिव्यांगजनों के पुनर्वासन हेतु सम्बन्धित सामाजिक, चिकित्सीय, शैक्षिक एवं विधिक आदि विषयों पर राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजन हेतु वित्तीय सहायता।Prayagraj News: Applications invited for financial assistance to government organizations/voluntary organizations/disabled people from the amount of state fund

उक्त श्रेणी 1 एवं 2 अंतर्गत जनपद के सरकारी संगठन या सोसाइटी अधिनियम/कम्पनी अधिनियम/ट्रस्ट अधिनियम/पी0डब्लू0डी0 एक्ट-2016 अंतर्गत पंजीकृत संगठन जिनका विपणन उत्पादों/चित्रों की प्रर्दशनी/कार्यशालाओं के आयोजन में कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो एवं श्रेणी-2 से 4 अंतर्गत दिव्यांगजन स्वयं एवं श्रेणी 6 से 08 अंतर्गत विशेष विद्यालय संचालित कर स्वैच्छिक संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक संगठन/संस्था/दिव्यांगजन सम्बन्धित श्रेणी का निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर दिनांक 15 जुलाई, 2024 तक विकास भवन में कक्ष संख्या-13 स्थित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Prayagraj News: Applications invited for financial assistance to government organizations/voluntary organizations/disabled people from the amount of state fund

राज्य निधि मद अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु निर्धारित श्रेणी/पात्रता की शर्ते एवं आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री इन्द्रसेन सरोज ने दी है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मोहर्रम, कावंड यात्रा, सावन मेला आदि पर्वों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये
Next: Prayagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 06 जुलाई को

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.