Prayagraj News माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने समस्त न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

Prayagraj News माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने समस्त न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्री आर0के0 शुक्ला की अध्यक्षता में गुरूवार को समस्त न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश- 3 श्री संजय कुमार शुक्ला, विशेष न्यायाधीश /एमपी एमएलए श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश- 21 व कोविड-19 चेयरमैन श्री मनीष निगम, श्री हरेंद्र नाथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुरेश कुमार दुबे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुरक्षाकर्मी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Prayagraj News माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने समस्त न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

समस्त न्यायिक अधिकारीगणांे द्वारा 24 कोर्ट बिल्डिंग, 31 कोर्ट भवन, बार व पूरे परिसर का सघन मुआयना किया गया। अधिकारीगणो द्वारा अधिवक्ताओं, वादकारी को मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें कोविड-19 के खतरे व मास्क की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया गया।

Prayagraj News माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने समस्त न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

अधिकारीगण द्वारा कोर्ट रूम में समस्त पेशकार को निर्देश दिए गए कि न्यायालय में 10 व्यक्ति से ज्यादा न रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने हुए आए। समस्त अधिकारीगणों द्वारा न्यायालय के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क लगाकर काम करने हेतु निर्देशित किया गया तथा उन्हें सैनिटाइजर साथ में रखने के लिए निर्देशित किया गया।

You may have missed