Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के तहत प्रयागराज में लगभग 64 लाख पौधों का किया गया रोपण

जनवाद टाइम्स 23 July 2023
Prayaagraj News :प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के तहत प्रयागराज में लगभग 64 लाख पौधों का किया गया रोपण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2023 कार्यक्रम के अवसर पर जनपद प्रयागराज में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैया अस्पताल, भगवतपुर में आयोजित किया गया।

Prayaagraj News :प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के तहत प्रयागराज में लगभग 64 लाख पौधों का किया गया रोपणइस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिशंकरी वाटिका का पौधरोपण किया। आयोजित कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने वहां पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश व प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र है। आज हम सबके सामने वन और जल को बचाने की चुनौती है, अगर हमें आने वाली पीढ़ियों को बचाना है, तो हमें पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखना होगा, जिसके लिए हमें बड़े पैमाने पर पौधरोपण करना होगा।
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि पौधों का रोपण ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार घर का कोई सदस्य बीमार पड़ जाता है, तो घर के अन्य सदस्य पूरी जिम्मेदारी के साथ उसकी देखरेख करते है, उसकी सेवा करते है, उसी प्रकार आप लोगो के द्वारा लगाए गये पौधों को भी आपके विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। प्रदेश सरकार इतने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर वन क्षेत्र को बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जिसमें आप सभी लोगो के जनसहभागिता की विशेष आवश्यकता होगी। उन्होंने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनआंदोलन के रूप में लेने के लिए लोगो से अपील की। कहा कि आज हम सभी लोग यह प्रण लें कि रोपित किए गए पौधों की रक्षा करेंगे। उन्होंने लोगो से अपने घर के सदस्यों के नाम पर भी एक-एक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने को कहा। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चो, ग्राम प्रधान, वन रक्षकों, एन0सी0सी0 के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Prayaagraj News :प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के तहत प्रयागराज में लगभग 64 लाख पौधों का किया गया रोपणइस अवसर पर मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्री अवधेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल ने भी वृक्षारोपण किया। प्रभागीय वनाधिकारी श्री महावीर कोलागजी ने बताया कि आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद प्रयागराज में लगभग 64 लाख पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगणों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Prayaagraj News :प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के तहत प्रयागराज में लगभग 64 लाख पौधों का किया गया रोपण
इस अवसर पर प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी प्रयागराज श्री आर0 रमेश कुमार, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने 100 शैया अस्पताल, भगवतपुर में वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के अवसर पर वृक्षारोपण किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं भूजल सप्ताह समापन कार्यक्रम का आयोजन
Next: Prayagraj News :प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान 2023 के तहत माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद परिसर में पौधारोपण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.