Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:माननीय विधायक फाफामऊ की उपस्थिति में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 18 September 2025
Prayagraj News: A program was organized on the occasion of Vishwakarma Day in the presence of Honorable MLA Phaphamau.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में बुधवार को संगम सभागार में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज के तत्वावधान में विश्वकर्मा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नजूल उपस्थित रहे।IMG 20250918 WA0129

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत सहायक आयुक्त उद्योग श्री उमेश चन्द्र वर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अपर जिलाधिकरी नजूल का स्वागत श्रीमती सारिका सिंह सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया। श्री पंकज मौर्या, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा विश्वकर्मा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसकी परम्परा तथा वर्तमान समय में विश्वकर्मा दिवस की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किया गया। श्री विकास पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक द्वारा उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।IMG 20250918 WA0127

मुख्य अतिथि के कर कमलों से विभाग की विभिन्न रोजगार परक योजनाओं यथा एम०वाई०एसववाई०, सी०एम० युवा तथा ओ०डी०ओ०पी० के अन्तर्गत ऋण प्राप्त लाभर्थियों को चेक वितरण तथा प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विश्वकर्मा जयन्ती एवं चेक तथा टूलकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का बधाई देते हुए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री द्वारा प्रारम्भ की गई योजनाओं से परिवार के सभी सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं और लाभ प्राप्त कर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

अपर जिलाधिकारी नजूल ने उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर अथवा उद्योग विभाग से सम्पर्क कर आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रत्येक सतह पर आपका सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।Prayagraj News: A program was organized on the occasion of Vishwakarma Day in the presence of Honorable MLA Phaphamau.

लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। सजीव प्रसारण के उपरान्त सहायक आयुक्त उद्योग श्री उमेश चन्द्र वर्मा द्वारा सम्मानित अतिथियों एवं आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रयागराज

Post navigation

Previous: डीसीएफ़एलआई की पहली बैठक चेयरमैन पूरन डावर की अध्यक्षता में सम्पन्न, गुणवत्ता, डिज़ाइन और उद्योग विस्तार पर जोर
Next: Lucknow News:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विश्व के सबसे दूरदर्शी व लोकप्रिय नेता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.