Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj news : आगामी 25 को शतप्रतिशत मतदान के जाने के संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में कोचिंग संस्थानों के निदेशक / प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 3 April 2024
Prayagraj news: A meeting was held with the directors/representatives of coaching institutes in Vikas Bhawan under the chairmanship of the Chief Development Officer regarding 100% voting on the upcoming 25th
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को मतदान सम्पन्न होना है। मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्र्तगत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न तिथियों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण का कार्य कराया गया है। ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है और अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया जा सका है, उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकरण कराये जाने एवं आगामी 25 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप प्रयागराज की अध्यक्षता में दिनांक 02.04.2024 को विकास भवन में जनपद प्रयागराज के कोचिंग संस्थानों की बैठक सम्पन्न हुयी।

IMG 20240403 WA0019 मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता जागरूकता हेतु उपस्थित सभी कोचिंग संस्थानों के निदेशक/प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह लोकतन्त्र का महापर्व है। हम सबको मिलकर जनपद के अर्ह एवं छूटे हुये मतदाताओं का पंजीकरण एवं मतदान तिथि को शतप्रतिशत मतदान किये जाने हेतु जागरूक करना है। चर्चा के क्रम में स्वीप योजना के अन्तर्गत पूर्व से संचालित कार्ययोजना के अतिरिक्त विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों द्वारा अपने-अपने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता हेतु अपने-अपने परिसर में मतदाता जागरूकता बैनर, स्मार्ट क्लासेस में आडियो/वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरूकता अभियान को गति दिये जाने हेतु प्रेरित किया जाय। चर्चा में जिला विद्यालय निरीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा कहा गया कि कोचिंग संस्थान अपने द्वारा छात्रों को दिये जा रहे बैग एवं परिचय पत्र पर मतदाता जागरूकता का स्लोगन लगाये तथा जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम को प्रतियोगी छात्रों के व्हाट्सप ग्रुप पर शेयर करें। कक्षा में प्रतिदिन आॅनलाइन/आॅफलाइन पंजीकरण हेतु अपील की जाये।

IMG 20240403 WA0018 सभी संस्थानों में सेल्फी प्वाइंट बनाया जाय, जिसके माध्यम से भी मतदाता जागरूकता अभियान को दिशा दी जाय। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक में पार्थ एजूकेशन संस्थान द्वारा जागरूकता हेतु निःशुल्क टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया गया जिसे घ्वनि मत से स्वीकार किया गया। ब्राइट कोचिंग, विजन प्वाइंट, सी0पी0शर्मा क्लासेस, मिशन इन्स्टीट्यूट, संजीवनी क्लासेज, दृष्टि आई0ए0एस0 द्वारा जागरूकता के सम्बन्ध में अपने मूल्यवान विचार दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप प्रयागराज ने कहा कि एक कार्ययोजना बनाकर सभी संस्थानों में नियमित रूप से मतदाता शपथ का कार्यक्रम आयोजित कराया जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक/सहायक नोडल स्वीप श्री पी0एन0सिंह ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता होर्डिग्स लगायी जा रही है। सभी कोचिंग संस्थान भी अपने परिसर में बैनर, होर्डिग आदि लगवाये। इस अवसर पर जनपद के समस्त प्रमुख कोचिंग संस्थानों के निदेशक/प्रतिनिधि सहित सह जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री एल0बी0मौर्य, श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह व डाॅ0बी0एस0यादव, श्रीमती किरन राय, श्री अनुपम परिहार, श्रीमती एकता शुक्ला, श्री राकेश पाण्डेय, श्री शेष नाथ सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव खेल सचिव सहित स्वीप प्रयागराज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Prayagraj news: A meeting was held with the directors/representatives of coaching institutes in Vikas Bhawan under the chairmanship of the Chief Development Officer regarding 100% voting on the upcoming 25thउपस्थित सभी के द्वारा लोकतत्र के इस महान पर्व में बढ चढ कर हिस्सा लेने एवं समाज में जागरूकता उत्पन्न करने का संकल्प लिया गया। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा मतदाता शपथ दिलायी गयी। श्री पी0एन0सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा आभार एवं धन्यवाद के साथ बैठक समाप्त हुयी। इसी क्रम में बैठक के पश्चात दृष्टि आई0ए0एस0 संस्थान में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा प्रतियोगी छात्रों को सम्बोधित करते हुये मतदाता शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर श्री0पी0एन0सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी स्वीप ने संस्थान के निदेशक से प्रतिदिन सभी कक्षाओं में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अभिपे्ररित किया गया। संस्थान के निदेशक द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज का आभार करते हुये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने के प्रति अपने संकल्प को दोहराया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News-भगवानपुर प्रखंड के मरीचा निवासी 55 वर्षीय आयुष चिकित्सक कामरेड डा0 बिंदेश्वर राय को दिल का थोड़ा होने से उनकी मृत्यु हो गई
Next: Bihar News-लोकसभा चुनाव शांतिपुर माहौल में संपन्न करने के लिए पुलिस ने सैनिक बल के साथ किया फ्लेग मार्च

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.