Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 13 August 2024
Prayagraj News: A meeting regarding the preparations for 15th August "Independence Day" was held under the chairmanship of the Chief Development Officer
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ को गौरवपूर्ण ढंग से मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।IMG 20240813 WA0013

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम व पीडीए को विभिन्न चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरूषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं आस-पास में चूने का छिड़काव कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने इन स्थलों पर 13 अगस्त से ही लाइटिंग की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अस्पतालों में भी लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने इस अवसर पर स्कूलों में कार्यक्रम कराये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु नगर निगम एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में से एक गांव का चयन करते हुए वहां पर विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने मलिन बस्तियों में भी विशेष रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में श्रमदान व अन्य कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने के लिए कहा है।Prayagraj News: A meeting regarding the preparations for 15th August "Independence Day" was held under the chairmanship of the Chief Development Officer

13 अगस्त से 15 अगस्त, 2024 तक आयोजित किए जाने वाले ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए निर्धारित किए गए दायित्वों का पूरी तनमयता के साथ निर्वहन किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।Prayagraj News: A meeting regarding the preparations for 15th August "Independence Day" was held under the chairmanship of the Chief Development Officer

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार, नगर मजिस्टेट श्री विनोद कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री अरविंद राय, पुलिस विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त
Next: Prayagraj News : उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज द्वारा जनपद प्रयागराज में आयोजित डीएलएड (बीटीसी ) सेमेस्टर परीक्षा का निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.