Bihar News-प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

Bihar news DM is serious on girl students' complaint, principal in charge suspended on recommendation
Share News

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

जिला से तीन योग्य व्यक्तियों को किया जाएगा नामांकित।
हाजीपुर, 12 अगस्त।
देश में मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है |आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल http://awards.gov.in पर प्राप्त किए जाएंगे | पोर्टल पर दो विकल्प हैं यानी या तो आवेदक बच्चा स्वयं भर सकता है या कोई अन्य अर्थात् माता-पिता /अधिकारी/ शिक्षक आदि भी बच्चे को नामांकित कर सकते हैं |ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2024 है |

Bihar News- Last date for application for Prime Minister National Child Award is 31st August 

 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण,कला व संस्कृति तथा नवाचार में उत्कृष्टता के लिए युवा बच्चों को प्रदान किया जाता है | यह उन बच्चों को दिया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई, 2025 को 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम हो तथा जो भारत के नागरिक हैं ।

Bihar News- Last date for application for Prime Minister National Child Award is 31st August 

 
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दी जाती है । जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला सूचना व जन संपर्क पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया है कि भारत सरकार के इस राष्ट्रीय बाल पुरस्कार योजना का जिला के सभी प्रखंडों , गांवों एवं पंचायत में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि योग्य उम्मीदवारों द्वारा अधिक- से- अधिक आवेदन किया जा सके।

Trending News