Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraaj News : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर जिलापंचायत सभागार में “मंथन ,कर्मयोग एवं संकल्प कार्यक्रम” का आयोजन

जनवाद टाइम्स 27 November 2023
Prayagraaj News : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर जिलापंचायत सभागार में "मंथन ,कर्मयोग एवं संकल्प कार्यक्रम" का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में ‘‘मंथन, कर्मयोग एवं संकल्प ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव परिवहन श्री एल0 वेंकटेश्वर लू सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री राम कृष्ण गोस्वामी अध्यक्ष- भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान दिल्ली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव परिवहन श्री एल0 वेंकटेश्वर लू व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने संविधान की उद्देश्यिका का पाठन कराया I

IMG 20231127 WA0026
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री एल0 वैंकटेश्वर लू ने बताया कि हमारा संविधान हमारे देश व समाज के लिए प्राणतत्व है I इस ऋषि- मुनिगण की धरा को कैसे समृद्ध बनाया जाए और यहां पैदा होने वाले बच्चों के भविष्य को कैसे उज्जवल बनाया जाय-इस गहरे चिंतन व बड़े उद्देश्य हेतु जिन महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी उन महापुरुषों की जो चेतना है, आदर्श हैं, संकल्प हैं, भावना है, किस तरह के भारत का निर्माण चाहते थे एवं उनकी स्पिरिट की व्याख्या ही हमारा संविधान है I उन महापुरुषों की अभीप्शा व भावना को हमारा संविधान परिलक्षित करता है I उन्होंने भारतीय संविधान में ”सर्वभूत इतेरतां” की भावना, कर्मयोग, ईश्वरीय संविधान के पालन से व्यवहारिक संविधान का पालन, प्राणतत्व, एवं संवाद विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इनके अंतर्संबंधो को भी बताया I उन्होंने कहा कि यदि हमारे अंदर सामंजस्य की भावना हो, लोगों के लिए प्रेम हो तथा ईश्वरीय संविधान का पालन करेंगे तभी इस व्यवहारिक संविधान का पालन कर सकते हैं और भागवत गीता ही ईश्वरीय संविधान है I उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जितना ही ईश्वरीय संविधान के अनुसार चलता है उसका प्राणतत्व उतना ही मजबूत होता है I
उन्होंने कहा कि बिना कर्मयोग के कोई व्यक्ति आत्मकल्याण नहीं कर सकता है। अपने आप कुछ भी अच्छा नहीं होता है, उसके लिए निष्काम भावना से किया गया पुरषार्थ आवश्यक है। कर्मयोग से व्यक्ति में वैचारिक शुद्धता, त्याग की भावना, राष्ट्रभक्ति एवं देशभक्ति विकसित होती है, जिससे व्यक्ति समाज सेवा से जुड़ता है। उन्होंने कहा कि आप लोग ईश्वर को साक्षी मानकर आत्म संतुष्टि के लिए आत्म अनुशासन से संविधान दिवस पर महापुरुषों को याद करते हुए पूरे मनोयोग से अपने जीवन को सार्थक बनाएँ I कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने कहा कि बहुत परिश्रम के बाद इस विविधताओं से भरे देश के लिए विश्व के सबसे बड़े संविधान की रचना की गई I उस समय यह अनिश्चितता व्यक्त की गयी थी कि यह कब तक चलेगा लेकिन आज हम विश्वगुरु बनने की प्रक्रिया में अग्रसर है I हम सभी विविधताओं के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हो रहे हैं I हमे संविधान निर्माताओं की आशा अनुरूप दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करना है IPrayagraaj News : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर जिलापंचायत सभागार में "मंथन ,कर्मयोग एवं संकल्प कार्यक्रम" का आयोजन

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष श्री राम कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि धर्म की आत्मचेतना-न्याय व्यवस्था को अपने आचरण, चरित्र व व्यवहार में विकसित करें जिससे श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सके I सभी लोक सेवक अपना स्वधर्म समझे तथा उसका पालन करे I
उन्होंने गीता शिक्षा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गीता शासन, प्रशासन व अनुशासन का केन्द्र बिंदु है एवं न्याय धर्म की आत्मा है। अतः हमेशा न्याय के शासन की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि मिलती है। अतः आज हम सब लोग एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लें।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री राजेश कुमार मौर्या ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापित किया । संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथि को संविधान की प्रति भेंट की गयी I मुख्य अतिथि श्री एल0 वैंकटेश्वर लू के द्वारा भिन्न भिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय सहयोग प्रदान करने हेतु अधिकारियों, सिविल डिफेंस व अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्या , जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनोजिया, परिवहन विभाग के अधिकारीगण, पुलिस यातायात के अधिकारीगण, सिविल डिफेंस,विभिन्न कॉलेज के शिक्षक व काफी संख्या लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-समाहरणालय सभागार में नशा मुक्ति दिवस का हुआआयोजन
Next: Bihar News उत्पाद विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो ट्रक विदेशी शराब

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.