Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagaraja News : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 4 July 2023
Prayagaraja News : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को वृक्षारोपण के सम्बंध में सभी आवश्यक तैयारियां तत्काल पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है।

Prayagaraja News : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी विभाग जो अभी तक गड्ढ़ा खुदाई की सूचना नहीं दिए है, वे कल तक अनिवार्य रूप से सूचना उपलब्ध करा दें साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि जो भी विभाग अभी तक वृक्षारोपण के सम्बंध में पौधों की डिमांड नहीं भेजी है, वे भी कल तक अनिवार्य रूप से पौधों की डिमांड प्रभागीय वनाधिकारी को भेज दंे। उन्होंने कहा कि जो भी विभाग कल तक गड्ढ़ा खुदने एवं पौधों की डिमांड की सूचना नहीं उपलब्ध करायेंगे, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Prayagaraja News : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

 

मुख्य विकास अधिकारी ने गौशालाओं एवं विद्यालयों में अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गड्ढ़ो की खोदायी की रैण्डम जांच भी की जायेगी। वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने तटबंधों, कटान वाले क्षेत्रों, नहर की पटरियों पर भी अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी श्री महावीर कोलांगजी ने वृक्षारोपण की तैयारियों एवं पौधों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो भी विभाग अभी तक अपनी डिमांड नहीं भेजे है, वे तत्काल अपनी डिमांण्ड उपलब्ध करा दें, जिससे कि समय से एवं मांग के अनुसार उनकों पौधे उपलब्ध कराये जा सके। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News : जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस आयुक्त ने कावंड यात्रा के मार्गों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी महोदय, की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.