Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :सरकार गांव, गरीब, किसान, नवयुवक एवं महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित एवं कृतसंकल्पित-मा0 उपमुख्यमंत्री

जनवाद टाइम्स 16 August 2023
Prayaagraj News :सरकार गांव, गरीब, किसान, नवयुवक एवं महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित एवं कृतसंकल्पित-मा0 उपमुख्यमंत्री
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। मा0 उपमुख्यमंत्री ने विभाजन की विभीषिका विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वहां पर बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मेरी माटी, मेरा देश, मिट्टी को नमन वीरो का वंदन आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिकों, युवक-महिला मंगल दलों के खिलाड़ियों, चिकित्सा, साहित्यकार, चित्रकार एवं खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मकसूद उल्ला, सैनिकों में वायुसेना के एयर कोमोडोर श्री पी0के0 शर्मा, श्रीमती सुशीला देवी पत्नी शहीद सूबेदार देव नारायण पाल, श्रीमती मेराज फातमा पत्नी शहीद सिपाही वहाब खान, श्रीमती तारा देवी पत्नी शहीद हवलदार गणेश यादव, युवक-महिला मंगल दलों के शिल्पा सरोज, सीता देवी तथा सुधांशु मिश्रा को खेल प्रोत्साहन सामाग्री, चिकित्सा क्षेत्र से डाॅ0 एस0पी0 सिंह, प्रधानाचार्य मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज, खिलाड़ियों में श्री रणविजय सिंह, श्री शदाब रजा, श्री विनोद सिंह, श्री मयंक श्रीवास्तव, कु0 अनुप्रिया यादव, कु0 फलक नाज, कु0 श्रेया सिंह, श्री अभिन्न श्याम गुप्ता, श्री आर0एस0 बेदी, श्री कृष्णानंद, साहित्यकारों में श्री रवि नंदन सिंह, प्रो0 हरिदत्त शर्मा, डाॅ0 एम0 गोविंद राजन तथा चित्रकार के रूप में प्रो0 श्याम बिहारी अग्रवाल है।

IMG 20230816 WA0030
आयोजित कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने हुए खेल मैदानों का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को अमृत काल के पंच प्रण-विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलायी।

IMG 20230816 WA0029
मा0 उपमुख्यमंत्री ने शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘‘मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मांसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा।
मैं शपथ लेता हूं कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा। मैं शपथ लेता हूं कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा।
मैं शपथ लेता हंू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हूं कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅगा।’’
इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए सभी पात्र लोगो को बिना किसी भेदभाव के संचालित योजनाओं से लाभान्वित करा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नवयुवक एवं महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित एवं कृतसंकल्पित है और इसके लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा के साथ-साथ गम्भीर रोगो के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, गैस कनेक्शन, जनधन योजना, विद्युत कनेक्शन, राशन सहित अन्य योजनाओं से सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगो को लाभान्वित करा रही है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2025 में लगने वाले महाकुम्भ मेले में लगभग 48 करोड़ लोगो के आने की सम्भावना है। महाकुम्भ मेले के दिव्य, भव्य एवं सकुशल आयोजन के लिए अभी से ही कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश एवं दुनिया में प्रयागराज सबसे शानदार शहर बनेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मा0 उपमुख्यमंत्री जी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ज्वालादेवी सरस्वती इण्टर कालेज, सेंट एंथोनी काॅनवेंट स्कूल के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं वंदेमातरम् का गायन किया गया।

Prayaagraj News :सरकार गांव, गरीब, किसान, नवयुवक एवं महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित एवं कृतसंकल्पित-मा0 उपमुख्यमंत्री
कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने मा0 उपमुख्यमंत्री जी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं उपस्थित लोगो का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधान परिषद के सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं श्रीमती निर्मला पासवान गंगापार अध्यक्ष श्री अश्वनी दुबे, यमुनापार अध्यक्ष श्री विभव नाथ भारतीया, श्री अवधेश गुप्ता, सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक श्री ए0के0 मौर्या सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दरम्यान समुदाय विशेष द्वारा धार्मिक झंडा लेकर हुड़दंग करने का असफल प्रयास
Next: Prayagraj News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय एवं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झण्डारोहण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.