Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

जनवाद टाइम्स 12 September 2021
प्रतापगढ़ न्यूज : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
Share News
       

रिपोर्ट -आशुतोष तिवारी प्रतापगढ़

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

प्रतापगढ़ न्यूज : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया कन्हई थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में शनिवार शाम सोनू बर्मा की पत्नी ममता 28 शनिवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई।परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले गए।जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के 2 बच्चे हैं। मृतका का पति सोनू दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मृतक ममता के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसकी शादी उसके फूफा ने की थी। घटना की सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतका के फूफा राम मूरत का आरोप है कि मेरी बेटी को दहेज खातिर इन लोगों ने मार डाला।इस संबंध में एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि मृतका की बुआ श्यामा देवी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

प्रतापगढ़ न्यूज : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लियाइनसेट
कौन होगा मासूम बच्चों का सहारा
मृतका ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके बेटा अमन 3 साल व बेटी खुशी 2 साल का सहारा मां से छीन गया। मृतका के माता-पिता की मौत बहुत पहले हुई थी। उसकी शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के वाजिद पुर गांव के फूफा राम मूरत ने बड़ी धूमधाम से सोनू के साथ किया था।लेकिन ऐसी क्या परिस्थिति आई कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। इस बात की चर्चा ग्रामीणों में जोरों पर है।

Post navigation

Previous: Agra News: जैन मंदिरों में हुई उत्तम आर्जव धर्म की पूजा
Next: Lucknow News :प्रदेश सरकार द्वारा पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत 29.68 लाख से अधिक लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित – मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.