Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज: जनपद प्रतापगढ़ में क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

जनवाद टाइम्स 10 July 2021
IMG-20210710-WA0095
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव जनपद में प्रेक्षक समीर वर्मा (सचिव लोक निर्माण विभाग), जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा0 नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक एल0 आर0 कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र, भूषण वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी की देखरेख व कुशल निर्देशन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

IMG 20210710 WA0095

 

मतदान पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारम्भ होकर अपरान्ह 3 बजे समाप्त हुआ। मतगणना का कार्य अपरान्ह 03 बजे के बाद प्रारम्भ हुआ। जनपद 11 विकास खण्डों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव सम्पन्न हुआ और शेष 06 विकास खण्डों में निर्विरोध प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये। जनपद के जिन विकास खण्डों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव हुआ उसमें विजयी प्रत्याशी के रूप में विकास खण्ड कुण्डा से रीता, कालाकांकर में रमेश, बाबागंज में मालती, मानधाता में मो0 इसरार, लालगंज में अमित प्रताप सिंह, शिवगढ़ में सत्यम, सण्ड़वा चन्द्रिका में तारा देवी, सदर में शेषा देवी, सांगीपुर में अशोक कुमार, आसपुर देवसरा में कमलाकान्त यादव एवं गौरा में सुमित्रा देवी सम्मिलित है। जनपद के जिन 06 विकास खण्डों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्विरोध प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये है।

IMG 20210710 WA0090

उनमें विकास खण्ड पट्टी से राकेश कुमार सिंह, बाबा बेलखरनाथ धाम से सुशील, बिहार से सुशीला, मंगरौरा से राजीव प्रताप, रामपुर संग्रामगढ़ से नीतू एवं लक्ष्मणपुर से प्रेमलता सिंह के नाम सम्मिलित है।

IMG 20210710 WA0089

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के मतदान एवं मतगणना को शान्तिपूर्ण ढंग सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: जनपद प्रतापगढ़ में कुंए में गिरे मोर को पर्यावरण सैनिकों ने बचाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.