Pratapgarh News: माहौल खराब करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

IMG-20210307-WA0037
Share News

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

पंचायत चुनाव और होली पर्व को शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसपी शिव हरी मीणा के निर्देश पर उपनिरीक्षक पट्टी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। और लोगों से चुनाव व त्यौहार पर शांति सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील किया।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार सहित आसपास के बाजारों में पंचायत चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर एसपी शिव हरी मीणा के निर्देश पर पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कमर कस ली है। चुनाव व त्यौहार पर मारपीट वह बवाल की घटना को रोकथाम और अराजक तत्वों को सबक सिखाने के लिए रविवार को उपनिरीक्षक पट्टी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ उड़ैयाडीह सहित स्थानीय बाजारों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव और होली पर्व पर शांति व्यवस्था खराब करने वालों कानून को हाथ में लेने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का पालन न करने वालों बवालियो को जेल भेजा जाएगा।

Trending News