Pratapgarh News: टाइनी शाखा संचालक के भाई से तमंचे की नोक पर 70000 की लूट

IMG-20210309-WA0022
Share News

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

प्रतापगढ़।बैंक से पैसा निकाल कर जा रहें टाइनी शाखा संचालक के भाई को बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर ₹70000 लूटकर फरार हो गए सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है पीड़ित ने घटना के संबंध में पट्टी कोतवाली में तहरीर दी है।

बधवा बाजार में अमरीश कुमार पटेल टाइनी शाखा संचालक है उसका भाई दीपक कुमार मंगलवार को पट्टी एचडी एफसी बैंक से ₹100000 रुपए निकाल कर बाइक से बधवा बाजार जा रहा था अभी वह रास्ते में था कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में धक्का देकर गिरा दिए और तमंचे की नोक पर डिग्गी में रखें ₹70000 रुपए लूटकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े घटना से दीपक कुमार दंग रह गया और दीपक कुमार ने बताया कि ₹30000 जेब में रखने के कारण लुटने से बच गई दिनदहाड़े लूट की घटना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई घटना की सूचना दीपक कुमार ने तत्काल पट्टी कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है घटना के संबंध में पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी है।

Trending News