Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News : 06 घण्टे के अन्दर राम अभिलाष यादव हत्याकाण्ड का अभियुक्त उसका सगा भाई गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2020
IMG-20200608-WA0039
Share News
       

*प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक – 

संवाददाता  गुलाब चंद्र गौतम। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.06.2020 को जनपद के स्वाट टीम व थाना पट्टी पुलिस को कल दिनांक 07/08.06.2020 की रात्रि को हुई रामअभिलाष यादव हत्याकाण्ड के अभियुक्त उदयराज यादव (मृतक का सगा भाई) को गिरफ्तार कर आलाकत्ल एक अदद चाकू व एक अदद हथौड़ी बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

IMG 20200608 WA0039नी

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः

01. उदयराज यादव पुत्र स्व0 राम निहोर यादव नि0 जैतापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगीः एक अदद आलाकत्ल चाकू व एक अदद हथौड़ी

गिरफ्तारी का स्थानः जैतापुर के पास थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

कल दिनांक 07/08.05.2020 को समय लगभग 12ः30 बजे रात्रि को रामअभिलाष यादव (उम्र करीब 60वर्ष) पुत्र स्व0 रामनिहोर यादव नि0 जैतापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ की अपने घर के सामने बाहर सोते समय किसी के द्वारा उनका गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। इस सूचना पर थाना पट्टी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल रामअभिलाष यादव को इलाज हेतु सीएचसी पट्टी ले जाया गया। जहां सीएचसी पट्टी के चिकित्सकों ने रामअभिलाष यादव को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लाया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में मृतक के भाई हीरा लाल यादव की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 130/20 धारा 302 भादवि बनाम (संदेह के आधार पर) बृजेश वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा नि0 जैतापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह

द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री रमेश चन्द्र के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट टीम प्रतापगढ़ व थाना पट्टी के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा आज दिनांक 08.06.2020 को उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ/जांच के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त उदयराज यादव पुत्र स्व0 राम निहोर यादव उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण: 
गिरफ्तार अभियुक्त उदयराज यादव (मृतक का सगा भाई) ने पूछताछ में बताया कि हम तीन भाई मै, राम अभिलाष व हीरालाल हैं। मेरे बड़े भाई राम अभिलाष की न तो पत्नी है और न ही कोई सन्तान हैं। हीरालाल अलग रहता है तथा मेरे बड़े भाई राम अभिलाष मेरे साथ रहते थे। मै उनके हिस्से की सम्पत्ति/जमीन का उपभोग करता था। पिछले कुछ समय से मेरे बड़े भाई राम अभिलाष अपने हिस्से की सम्पत्ति/जमीन को हम दोनो भाईयों हीरालाल व मुझमें में बराबर-बराबर वसीयत करने की बात कर रहे थे जबकि मै उनके हिस्से की पूरी सम्पत्ति/जमीन का पूर्व से उपभोग कर रहा था उसे किसी और को नही देना चाहता था।

गांव के ही बृजेश वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा, सितम्बर 2019 में मेरी लडकी को भगा ले गया था जिस सम्बन्ध में थान स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। बाद में दोनो वापस आ गये थे। तभी से बृजेश वर्मा मुझे खटकता रहता था, जब भी मै उसे देखता तो मै उससे किसी भी तरह से बदला लेने की बात सोचता रहता था।

ऊपर बतायी गयी बातों से मै पहले ही छुब्ध रहता था कि एक सप्ताह पहले मेरे बड़े भाई राम अभिलाष यादव से मेरा झगड़ा हो गया और उन्होने मुझको थप्पड़ मारा था और मेरे बच्चों को भी मारा था। यह बात भी मेरे दिमाग में बराबर खटकती रहती थी।

कल दिनांक 07.06.2020 को मैने एक योजना बनाई कि यदि अपने बड़े भाई राम अभिलाष की हत्या कर उसका आरोप बृजेश वर्मा पर लगा दूॅं तो मेरा बृजेश वर्मा से बदला भी पूरा हो जायेगा तथा राम अभिलाष के  हिस्से की पूरी सम्पत्ति/जमीन मेरी हो जायेगी। यही योजना बनाकर मैने कल 07/08.06.2020 की रात्रि करीब 12:30 बजे अपने बड़े भाई राम अभिलाष की हथौड़ी से मारकर व चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी तथा घटना में प्रयुक्त चाकू व हथौड़ी को बृजेश वर्मा के घर के पास फेक दिया जिससे की इस हत्या में वह फंस सके।

पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिंह मय स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
 प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

Post navigation

Previous: Etawah News : अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने हॉटस्पॉट क्षेत्र केलोखर का किया निरीक्षण
Next: Etawah News : मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा करने पर रोक जारी रहेगी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.