प्रतापगढ़ न्यूज : प्रतापगढ़ धन्य है सूबे की सरकार कहीं घोटाला तो कहीं भ्रष्टाचार?

IMG-20211216-WA0085
Share News

रिपोर्ट गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ विधानसभा विश्वनाथ गंज सत्ता पक्ष के बागी विधायक डॉ आर के वर्मा सपा की टोपी पहनकर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में हुए शामिल। गुरुवार की दोपहर राजधानी में 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में शामिल हुए सत्ता पक्ष के प्रतापगढ़ जनपद के विश्वनाथगंज विधानसभा के बागी विधायक डॉक्टर आर के वर्मा। शिक्षक भर्ती आरक्षण महा घोटाला राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की और ओबीसी का 27 प्रतिशत एवं एससी का 21 प्रतिशत आरक्षण लागू करें। विश्वनाथगंज विधायक डॉक्टर आर के वर्मा शिक्षक भर्ती आरक्षण महा घोटाले में अनवरत भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों के साथ की सरकार से मांग।

 

IMG 20211216 WA0085

धरने पर बैठे विधायक के साथ अभ्यर्थियों ने कहा कि सूबे की सरकार एनआईसी का हवाला देकर शिक्षक भर्ती की मूल चयन सूची छिपा रही है और कहा की भाजपा के दलित पिछड़ों वर्ग के नेता सोते रहे हम अभ्यर्थी जान गवाते हैं ऐसे नेताओं का मुंह काला करना चाहिए। 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण महाघोटाला में अनवरत भूख हड़ताल कई माह से चल रहा है जिस पर सूबे की सरकार की नजर भी नहीं पड़ रही है ।

प्रतापगढ़ न्यूज : प्रतापगढ़ धन्य है सूबे की सरकार कहीं घोटाला तो कहीं भ्रष्टाचार?

जहां एक तरफ देश में सर्वाधिक दिनों तक आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी ,पाकिस्तानी, आतंकवादी गुंडे माफिया तरह तरह के शब्दों से सुबे की सरकार के मुखिया व सत्ता पक्ष के नेता मंत्री अपने बयान बाजी में कहा करते थे और अंत में उन्हीं किसानों के आगे नतमस्तक होना पड़ा, आखिर क्या 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण महा घोटाला में सूबे की सरकार नजर फेरेगी या इन पर लाठी चार्ज कर आवाज को बंद कर देगी l
धन्य है सूबे की सरकार कहीं घोटाला तो कहीं भ्रष्टाचार, इसी पर सोच ईमानदार काम दमदार का ढिंढोरा पीट रही भाजपा सरकार

You may have missed