Pratapgarh News : गेहूॅ की धीमी खरीद पर जिलाधिकारी ने 6 नोडल अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 03 विपणन निरीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

IMG_20200527_204522
Share News

गुलाब चन्द्र गौतम : प्रतापगढ़ जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार द्वारा जनपद में गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर किसानों से की जा रही खरीद की समीक्षा की गयी जिसमें पाया गया कि जनपद में दिनांक 26 मई तक जनपद को कुल आवंटित लक्ष्य 44000 मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक 9980.35 मीट्रिक टन की खरीद की गयी है जो लक्ष्य का 22.68 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने गेहूॅ की धीमी खरीद पर रोष व्यक्त करते हुये डिप्टी आर0एम0ओ0 को सचेत किया कि

IMG 20200527 204522

प्रत्येक दशा में शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष गेहूॅ खरीद केन्द्रों के माध्यम से शासनादेश के अनुरूप गेहूॅ क्रय किया जाये ताकि जनपद के किसानों को गेहूॅ का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके।

IMG 20200527 204535

जिलाधिकारी ने केन्द्रवार समीक्षा करते हुये औसत से कम क्रय करने वाले 06 नोडल अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, 03 विपणन निरीक्षकों एवं 01 ए0एम0ओ0 को स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देश दिया।

IMG 20200527 204546

जनपद में औसत से कम खरीद करने पर ममता वर्मा विपणन निरीक्षक बेलखरनाथ धाम, आशीष सिंह मंगरौरा, त्रिलोकी भारती कालाकांकर तथा ए0एम0ओ0 बाबागंज कौशल किशोर यादव को स्पष्टीकरण एवं पी0सी0एफ0 संचालित क्रय केन्द्रों पर शिथिल पर्यवेक्षण के कारण नोडल अधिकारी केवलापुरनन्द पट्टी गिरीश कुमार, साड़ाहर्षपुर के रोहित वर्मा, बरौली के अमरनाथ उपाध्याय, बारो के अजय कुमार मौर्य, मलावाछजईपुर के आजाद सिंह एवं मानधाता के राजेन्द्र कुमार तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने का निर्देश दिया।

Trending News