Pratapgarh News : लालगंज थाना सांगीपुर रास्ते की जमीन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

IMG_20200606_132230
Share News

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ । सांगीपुर के उस्मानपुर ग्रामसभा में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट उस्मानपुर के ग्राम सभा के निवासी छोटेलाल तिवारी एवं उनके परिजनों ने मिलकर अपने ही पड़ोसी श्यामकली, राजपति एवं उनके परिजनों को बुरी तरह लाठी-डंडे एवं फावड़े से मारा पीटा जिन्हें सांगीपुर सीएससी में भर्ती कराया गया यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर तुरंत प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया इनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रयागराज हॉस्पिटल के लिए रेफर किया

IMG 20200606 132230

इस समय प्रयागराज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है पीड़िता के बहु ने सांगीपुर थाने में अपराधियों के खिलाफ तहरीर दिया परंतु सांगीपुर कोतवाल ने उनकी बातों को अनसुना करते हुए थाने से उन्हें भगा दिया अभी तक उनकी एफ आई आर दर्ज नहीं की गई पीड़िता ने न्याय के लिए दोबारा थाने गई तब उनकी तहरीर को लेकर उन्हें आश्वासन देकर घर वापस भेज दिया गया ।अभी भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं तथा पीड़िता न्याय के लिए लोगों से मदद मांग रही है ।

Trending News