Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News: मिशन-शक्ति के तहत तरुण चेतना ने किया जेंडर संवाद का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 February 2021
IMG-20210210-WA0032
Share News
       

प्रतापगढ़ रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

प्रतापगढ़।बेटियों को आगे बढ़ने और पढ़ने का अवसर दे बेटियां हर क्षेत्र में चैम्पियन बन जायेंगीं. उक्त विचार मिशन-शक्ति के तहत तरुण चेतना और राजकीय इंटर कालेज चन्दी गोविंदपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जेंडर सम्वाद कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज बरहदा के प्राचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने व्यक्त किया। मिशन-शक्ति के तहत बालिका दिवस पर चिन्हित “जेंडर-चैम्पियन” के सम्मान समारोह के अवसर पर डा० सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन-शक्ति से नारियों का सम्मान बढ़ रहा है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का समर्थन करते हुए कहा कि बेटियों को अपने अधिकार की मांग के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में नाम करना होगा। तभी उन्हें जेंडर भेदभाव को दूर कर आगे बढ़ने में आसानी होगी।

कार्यक्रम में प्रख्यात कवि व प्रवक्ता डा० मो० अनीस ने कहा कि हमारे प्रदेश का गौरव तभी बढेगा जब समाज में बेटियों और नारियों का सम्मान होगा।
डा० अनीस ने नारियों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि नारी तुम शान हो – सम्मान हो – और सृष्टि की मुख्य धारा हो. उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के संतुलित विकास के लिए नारियों का सम्मान करना हम सब का दायित्व है।

“जेंडर सम्वाद” कार्यक्रम के इस अवसर पर चाइल्डलाइन के निदेशक नसीम अंसारी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में लगातार वृद्धि हो रही थी। जिसे मिशन शक्ति अभियान के जरिये काफी कम किया गया है। श्री अंसारी ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण व अधिकार पाने में उनके समक्ष लिंग भेद व महिला हिंसा जैसी अनेक चुनौतियां है जिसके लिए युवाओं को आगे आने की जरुरत है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डा० सालिक राम प्रजापति ने सभी चैम्पियंस की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तत्पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी मो० सलीम ने भी जेंडर समानता पर समझ बनाते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

इस “जेंडर सम्वाद” कार्यक्रम के अवसर पर सभी 05 “जेंडर-चैम्पियन” सोनिया गुप्ता, रीना यादव, रानी मिश्रा, गायत्री पटेल व शिखा शर्मा को विद्यालय परिवार द्वारा शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सामानित किया गया। इस अवसर पर सभी जेंडर चम्पियनों ने अपने प्रेरणादायक अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डा० सालिक राम प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर चाइल्डलाइन-1098 से महताब खान, सौरभ कुमार, राव चंद्रेश सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य, मालवीय जी मौर्य, बृज भूषण पांडेय, अनूप तिवारी शिक्षक छात्र-छात्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Post navigation

Previous: Bihar News: ट्रक के ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की पत्नी के हूई मौत,घर मे मचा कोहराम।
Next: Pratapgarh News: स्कूल से पढ़कर घर जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला हुई मौत, परिवार मे मता कोहराम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.