Pratapgarh News: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पहुंचे विश्वनाथगंज विधायक आर के वर्मा के आवास पर

IMG-20210610-WA0085
Share News

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम

प्रतापगढ़ आवास पर पहुंचते ही कुंडा विधायक राजा भैया का हुआ भव्य स्वागत, हुई खास बातचीत। इस मुलाकात से बेल्हा की सियासत हुई गर्म , एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज भी रहे मौजूद। 3 जून को जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रत्याशी घोषित करते ही बताया था कि जिला पंचायत सदस्यों का भरपूर मिल रहा है समर्थन। विश्वनाथगंज विधानसभा के विधायक आरके वर्मा के आवास पर इस मुलाकात से बेल्हा की सियासत पर विपक्षियों की उड़ेगी नींद। राजा भैया ने बातचीत के दौरान कहा कि जिस तरह से समर्थन मिल रहा है माधुरी देवी ही होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पति कुलदीप पटेल ,विश्वनाथगंज विधायक के छोटे भाई मोनू वर्मा भी रहे मौजूद l

 

You may have missed