Bihar News :प्रमोद सहनी ने पशुपालन मंत्री से मिलकर की नियोजित शिक्षकों के लिए समान वेतन की मांग

Pramod Sahni meets animal husbandry minister demanding equal pay for employed teachers
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली राजापाकर-शिक्षक बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार सहनी ने बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विकास मंत्री माननीय मुकेश सहनी से मिलकर बिहार के शिक्षको के लिए समान काम समान वेतन से संबंधित चर्चा किया।माननीय मंत्री मुकेश सहनी से बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षको को समान काम समान वेतन दिलाने के लिए एवं सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतू सरकार से आवाज उठाने के लिए अपील किया।

Pramod Sahni meets animal husbandry minister demanding equal pay for employed teachers

माननीय मंत्री ए्वं विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन आँफ मल्लाह मुकेश सहनी भी बिहार के नियोजित शिक्षकों के अधिकारो एवं सम्मान दिलाने के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते रहे है।बिहार विधानसभा चुनाव के समय भी नियोजित शिक्षकों के लिए हमेशा आवाज बुलौद करते रहे।

चुनाव के पहले भी वीआईपी पार्टी की ओर से लिखित रूप मे बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार से शिक्षकों को समान काम समान वेतन एवं अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए आवाज उठा चुकी है।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार सहनी ने कहा कि जबतक शिक्षको को समान काम समान वेतन एवं सभी सुविधाएं नही मिल जाता तबतक संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि विकसित देशो की तरह सी बिहार के शिक्षकों को भी सभी सुवधाए़ उपलब्ध कराया जाएं ताकि शिक्षक मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहकर बिहार के एतिहासिक गौरव को पुनस्थापित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

 

You may have missed