आजमगढ़: ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा पुलिस ने किया दर्ज

IMG-20210318-WA0025
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता आजमगढ़। जिले के कुख्यात ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू के खिलाफ चल रही कार्रवाई के साथ ही गुरुवार को उसकी पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।

IMG 20210318 WA0025

जिलाधिकारी के निर्देश पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के देऊरपुर कमालपुर गांव में स्थित रूद्रप्रताप निजी पॉलिटेक्निक का संचालन कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह की देखरेख में चल रहा था। संस्थान के पंजीकरण हेतु लगाए गए अभिलेख में फर्जी कागजात लगाए जाने की शिकायत मिली थी।

इस मामले की जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर स्थित सावित्रीबाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद द्वारा की गई। उनके द्वारा की गई जांच में संस्थान से संबंधित दस्तावेज में कई कागजात फर्जी पाए गए थे। इस मामले में गुरुवार को प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद की तहरीर पर विद्यावती देवी शिक्षण प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ट्रस्टी अध्यक्ष वंदना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू निवासी ग्राम छपरा सुलतानपुर थाना जीयनपुर तथा ट्रस्ट के सचिव शिवप्रकाश के खिलाफ जालसाजी का मामला पंजीकृत किया गया।

You may have missed