Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज:शमसाबाद क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने में पुलिस नाकाम

जनवाद टाइम्स 23 August 2021
Screenshot_2021-08-23-09-01-53-188_com.whatsapp
Share News
       

आगरा ब्यूरो

शमसाबाद। थाना क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद है आए दिन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। इलाका पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। थाना क्षेत्र में हुई पूर्व में चोरी की वारदातों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकीं है चोरी की घटनाओं से पीड़ित क्षेत्रीय लोग थाने के चक्कर लगा रहे हैं।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के मेहरमपुर गांव में चोरों ने विगत रात्रि एक घर को निशाना बना लिया। घर की दीवाल काटकर चोर घर में रखी नगदी और ज्वेलरी को ले गए। हालांकि पीड़ित के घर में चोरों की खटपट से जगार हो गई और पीड़ित ने पड़ोसियों को आवाज देकर जगा लिया। गांव में जगार होने से चोर मौका पा कर घर से निकल भागे। चोरों को भगता देख ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी कर ली। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके तीन चोरों को दबोच लिया और एक चोर चोरी का सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित किसान ने इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीनों चोरों को पूछताछ के लिए थाने ले आए और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। आपको बताते चलें कि विगत रात्रि हरि किशन पुत्र जनक सिंह निवासी गांव मैहरम पुर में चोरों ने पीड़ित के घर की पीछे की दीवाल काटकर घर में रखे नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि पीड़ित हरिकिशन ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दे दी है और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां कहीं ना कहीं पुलिस पर सवालिया निशान उठा रही हैं। पूर्व में कस्बा के आगरा रोड पर एक फोटोग्राफर की दुकान से लाखों की चोरी हुई थी पीड़ित दुकानदार ने थाने पर शिकायत भी दर्ज करा दी है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। दुकान से चोरी की घटना होने के कुछ ही समय बाद थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में करीब तीन जगह चोरी की घटनाएं हुई। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद है की चोर मौका पाकर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे डालते हैं और पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती करती नजर आती है। इलाका पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों की चापलूसी कर कारवाही के क्षेत्र में वाहवाही लूटने का कार्य कर रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: यात्रियों से भरा टेंपो पलटा महिला यात्री गंभीर घायल
Next: बाह आगरा ब्रेकिंग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.