Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज़ : लाकडाउन में भी लोगों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

जनवाद टाइम्स 3 July 2021
मेरठ न्यूज़ : लाकडाउन में भी लोगों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
Share News
       

संवाददाता : रेनू

मेरठ जिले में आज सप्ताहिक बंदी होने के बाद भी जनता ने सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ा हुई है। लोगों के दिलों दिमाग में कोरोना संक्रमण का भय तक दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत देने के बावजूद भी लोग झुंड बनाकर बेपरवाह हुये सड़कों पर चले ही जा रहे हैं।

मेरठ न्यूज़ : लाकडाउन में भी लोगों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

आज लाकडाउन होने पर भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक मात्रा में लगी हुई है कि लोगों ने मजाक उड़ाया हुआ है। फलों, सब्जीयों के ठेलों पर, शराब की दुकानों पर यहां तक कि सड़कों पर भी चलते समय शारीरिक दूरी का पालन ना करने की तो कसम ही खा रखी है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है।

जिले में लोग लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते ही जा रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण की चेन को हमेशा के लिए तोड़ने के लिए, जिले में सप्ताहिक लाकडाउन लगाया हुआ है। लेकिन लाकडाउन लगने के बाद भी लोग घरों में ठहरने को तैयार ही नहीं हैं। सरकर ने सोमवार से शुक्रवार तक दुकानों को, बजार, को खोलने की इजाजत दी है। साथ-साथ शराब की दुकानें भी खोलने के निर्देश दे रखे हैं।

फिलहाल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शराब के ठेकों को ही खोलने की इजाजत दी गई है। इसको लेकर व्यापारी समाज बहुत परेशान है। उधर, बाजार बंद हैं लेकिन लोग बिना वजह सड़कों पर निकलने से बाज ही नहीं आ रहे। आज भी मेरठ शहर की सड़कों पर बहुत ज्यादा चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई और बाइक सवारों के चालान भी काटे गये। फलों के, सब्जी के, ठेलों राशन की दुकान, मेडिकल स्टोरों पर लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बनाया।

पुलिसकर्मियों ने मास्क न लगाने वाले कई लोगों को फटकार भी लगाई और बिना मासक के निकलने वाले लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। और बिना किसी काम के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जायेगी तभी जनता अपनी हरकतों से बाज आयेगी। ऐसे तो लोगों ने इस महामारी को बहुत ही मजाक बना रखा है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: नाला चौक हो जाने से मकानों को खतरा
Next: मेरठ न्यूज: गंदगी ने किया बुरा हाल इंसान के साथ साथ पशु भी हो सकते है बीमारी का शिकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.