Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 31वीं भीमनगरी उद्घाटन समारोह का निमंत्रण

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
IMG-20260403-WA0004
Share News
       

आगरा। संसद भवन में आज केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल के साथ भीमनगरी आयोजन समिति ग्यासपुरा के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें आगरा में आयोजित होने वाले 31वें भीमनगरी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
यह समारोह 15 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड में 135वीं अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। समिति के प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष को औपचारिक निमंत्रण पत्र भी सौंपा।

भीमनगरी आयोजन समिति ग्यासपुरा के अध्यक्ष सुभाष सागर और महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अम्बेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।

IMG 20260403 WA0004

संयोजक राहुल सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि भीमनगरी का उद्घाटन समारोह इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके लिए जीआईसी ग्राउंड में मंच का निर्माण कारीगरों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले गुरुवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

प्रतिनिधिमंडल में संयोजक व भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल सागर, अध्यक्ष सुभाष सागर, महामंत्री महेंद्र सिंह, वीर प्रकाश बंटी और सिंधी जनबेजा शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Agra न्यूज़ :डा. राम अवतार शर्मा की पंचम पुण्य स्मृति पर भावपूर्ण समारोह, 11 विभूतियां सम्मानित, 300 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की हनुमान स्तुति
Next: Agra News: विकाश का भूगोल और सत्ता की प्राथमिकताएं: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्यों पीछे रह गया आगरा?

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-02 at 8.29.15 PM
  • Education
  • Uttar Pradesh

Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 2 June 2026
IMG-20260602-WA0034
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

सड़क किनारे सड़ रही गाय, चील-कौवे नोच रहे शव, जिम्मेदार बने तमाशबीन

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 2 June 2026

Latest News

  • Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित
  • सड़क किनारे सड़ रही गाय, चील-कौवे नोच रहे शव, जिम्मेदार बने तमाशबीन
  • अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
  • एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
  • लौरिया में दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.