Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :डा. राम अवतार शर्मा की पंचम पुण्य स्मृति पर भावपूर्ण समारोह, 11 विभूतियां सम्मानित, 300 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की हनुमान स्तुति

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
IMG-20260329-WA0014
Share News
       

आगरा। शिक्षाविद, समाजसेवी और देहदानी डॉ. राम अवतार शर्मा की पंचम पुण्य स्मृति पर आयोजित समारोह में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया, जबकि विद्यालय के 300 विद्यार्थियों ने हनुमान स्तुति का भव्य मंचन कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

यह कार्यक्रम सी.एफ. एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर स्थित डॉ. राम कन्वेंशन सेंटर के वातानुकूलित सभागार में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त आगरा राम बदन सिंह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में डॉ. राम अवतार शर्मा के काव्य-सृजन, सेवा-संवेदना, उदारता और करुणा पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को अभिभूत कर दिया।

IMG 20260329 WA0014 1

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यसेवी आदर्श नंदन गुप्ता को स्मृति चिन्ह और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि देकर “डॉ. राम आजीवन साहित्य सेवा पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड)” से सम्मानित किया।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए
डॉ. जय सिंह ‘नीरद’ (शिक्षा)
रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी (साहित्य)
प्रहलाद अग्रवाल (उद्योग)
डॉ. अमिता त्रिपाठी (संगीत)
एस.पी. सिंह (पत्रकारिता)
उमाशंकर मिश्रा (रंगकर्म)
डॉ. कैलाश चन्द्र सारस्वत (चिकित्सा)
खुशी किशोरी (धर्म-आध्यात्म)
श्रीमती रितु गोयल (समाज सेवा)
मनोज कुमार (चित्रकला)
को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि राम बदन सिंह ने कहा कि डॉ. राम अवतार शर्मा ने शिक्षा, संस्कृति और साहित्य की सेवा कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने देहदान करके चिकित्सा जगत के लिए एक मिसाल कायम की और यह संदेश दिया कि जीवन का हर अंग समाज के काम आ सकता है।

अध्यक्षता करते हुए डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि डॉ. शर्मा ने जो जीवन में अपनाया, वही समाज को प्रेरणा के रूप में दिया। उन्होंने स्वयं देहदान किया और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक किया।

समारोह के दौरान सेंट सी.एफ. एंड्रूज स्कूल, हाथरस रोड के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हनुमान स्तुति का प्रभावशाली मंचन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति के साथ सभागार में भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष गूंजते रहे।

IMG 20260329 WA0015

कार्यक्रम में डॉ. राम अवतार शर्मा के जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बबली मित्तल, सोनम गुप्ता, बलप्रीत कौर, दिव्या कौर, हरिओम सक्सेना और निखिल झा सहित शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर उनके परिजनों सुनीता शर्मा, प्रांजल शर्मा, सीए अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा और इंजीनियर ओशिन शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कुमार ललित ने किया। उन्होंने सभी सम्मानित विभूतियों का काव्यमय परिचय प्रस्तुत किया।
समारोह में कई शिक्षकों और गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से हरित पर्यावरण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।

Post navigation

Previous: इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: Agra News :आगरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 31वीं भीमनगरी उद्घाटन समारोह का निमंत्रण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-02 at 8.29.15 PM
  • Education
  • Uttar Pradesh

Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 2 June 2026
IMG-20260602-WA0034
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

सड़क किनारे सड़ रही गाय, चील-कौवे नोच रहे शव, जिम्मेदार बने तमाशबीन

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 2 June 2026

Latest News

  • Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित
  • सड़क किनारे सड़ रही गाय, चील-कौवे नोच रहे शव, जिम्मेदार बने तमाशबीन
  • अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
  • एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
  • लौरिया में दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.