Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मदर डे विशेषांक : मां का हर रूप निराला है

जनवाद टाइम्स 10 May 2020
IMG_20200510_093739
Share News
       

 

मदर डे विशेषांक : मां का हर रूप निराला है

सुनील पांडेय : कार्यकारी संपादक 

यूं तो इस दुनिया के हर इंसान के लिए हर दिन मदर्स डे (मातृ दिवस) से कम नहीं होता है। लेकिन साल में एक दिन मां को विशेष सम्मान देने के लिए मदर्स डे (मातृ दिवस )के रूप में मनाया जाता है ।आज मदर्स डे (मातृ दिवस) है। इस मदर्स डे (मातृ दिवस) पर दुनिया की सभी मांओ को मेरी तरफ से प्रणाम।हे ईश्वर तू दुनिया की सभी मांओं को सलामत रखे ,क्योंकि इस धरती पर ईश्वर को मैंने प्रत्यक्ष रूप से तो देखा ही नहीं पर मुझे हर मां में ईश्वरीय या दैवीय स्वरूप दिखाई देता है। मां तो ईश्वर का जीता जागता स्वरूप है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है । मां तेरे कई रूप हैं तेरे हर रूप की चर्चा करना मेरी बस की बात नहीं है । फिर भी एक तुच्छ सा प्रयास मैंने आपके विभिन्न रूपों को बताने का किया है । कभी तू पत्नी ,कभी तू मां,कभी तू बहू ,कभी तू सासू मां,कभी तू ननद, कभी तू भाभी , कभी दादी मां , कभी तू नानी मां और जाने क्या-क्या बन जाती है । पर इन रूपों में तेरा एक मां का रूप सबसे निराला और अलग है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है । एक स्त्री तभी पूर्णता प्राप्त करती है जब वह मां बनती है । इस रूप को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ए मां मेरी नजर में तू देवियों की भी देवी है। तू 9 महीने तक अनेक कष्टों को सहन कर अपनी संतान को जन्म देती है । इसलिए हे मां तुझे जननी कहा गया है । ऐ मां तेरे अनेक गुण हैं मैं किस -किस गुण का बखान करूं मेरे पास शब्द ही नहीं है। मैं तो बस इतना कहता हूं तू गुणों की खान है । यदि इस पृथ्वी पर मानव जीवन है तो उसका आधार मां तू ही है। मां के बिना हम इस सृष्टि की कल्पना ही नहीं कर सकते । मां तू हम जैसे मनुष्य को पृथ्वी पर लाने का मूल आधार है । मां तेरा हर रूप पूजनीय एवं वंदनीय है। इस संसार में लोग स्वर्ग नरक की बात करते हैं । मां तेरे चरणों में ही मुझे स्वर्ग दिखाई देता है । मां तेरे आंचल तले मुझे जो सुख मिलता है उसके समक्ष दुनिया का सारा सुख तुच्छ सा प्रतीत होता है । मां तू दया और ममता की जीती जागती प्रीतिमूर्ति है । मां ऐसे ही तू सदा सलामत रहे । मां तू है तो मेरे लिए क्रिसमस है , ईद है, होली है और दिवाली है। तू नहीं तो मेरे लिए सब कुछ खाली है।
आइए इस मदर्स डे(मातृ दिवस) के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी आपको देते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने 9 मई 1914 को एक कानून पारित किया था। जिसके पश्चात प्रत्येक वर्ष मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (मातृ दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस फैसले के बाद अमेरिका एवं भारत सहित विभिन्न देशों में मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे (मातृ दिवस) के रूप में मनाया जाता है। संयोग से आज ही वह शुभ दिन है। इस दिन अर्थात मदर्स डे (मातृ दिवस) पर हम अपनी मां को ढेर सारा उपहार एवं सम्मान देते हैं तथा उनका आशीर्वाद लेते हैं। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं । अंत में इस मदर्स डे (मातृ दिवस) पर दुनिया की सभी मांओं को मैं करबद्ध प्रणाम करता हूं। मां ऐसे ही तू हम सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखना।

Post navigation

Previous: Etawah News : क्षत्रिय स्वाभिमान मंच ने किया पुलिस कर्मियों का स्वागत
Next: Uttar Pradesh : एसएमजीआई में तैयार हुआ हर्बल सेनेटाइजर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.