Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Moradabad News: पहले आओ पहले पाओ, 45 बर्ष से ऊपर के सभी लगवा सकते हैं कोरोना वचाव का टीका

जनवाद टाइम्स 31 March 2021
IMG-20210331-WA0061
Share News
       

भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद: जनपद में 45 बर्ष और इससे ऊपर के सभी लोग लगवा सकते हैं कोरोना से वचाव का टीका। जनपद में 19 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। यह जानकारी अपर मुख्य मुख्यचिकित्साधिकारी और डीआईओ डा. दीपक वर्मा ने दी। डा.दीपक वर्मा ने बताया कि कोविड के दोनों टीके(कोविशील्ड-कोवैक्सीन) एक दम सुरक्षित हैं। जो भी लाभार्थी टीका लगवाना चाहते हैं वह टीकाकरण केन्द्र पर जाकर निसंकोच टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हैं कि जनपद में पर्याप्त टीकाकरण हो जाए ताकि कोरोना का फैलाव बंद हो जाए।

उन्होंने बताया इन दिनों जनपद में 60 वर्ष, इसके अधिक आयु वर्ग और 45 से 59 वर्ष तक के सहरुगंणता वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है।आज से 45 बर्ष और इससे ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की सुविधा प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि  टीकाकरण का कार्य निर्धारित केन्द्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक प्री रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। 11 बजे के बाद कोई भी लाभार्थी “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर टीकाकरण करवा सकता है।उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकीरपुरा, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  किसरोल,नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझोला, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझोली, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ीखाना,  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाउन हॉल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श नगर,  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीतल बस्ती और  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरबलान के साथ ही जिला महिला चिकित्सालय व जिला पुरुष चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण हेतु केंद्र बनाए गए हैं जबकि देहात क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरद्वारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्दरकी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर में कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किये जायेंगे।

1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोग होंगे टीकाकारण अभियान में शामिल
सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया जाएगा । यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त।
Next: Etawah News: जिला पंचायत सदस्य के प्रबल दावेदार युवा नेता रॉकी राणावत का सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बसरेहर में भव्य स्वागत।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.