मेरठ न्यूज: महानगर युवा मोर्चा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन

Meerut News: Monthly meeting organized by Mahanagar Yuva Morcha

Meerut News: Monthly meeting organized by Mahanagar Yuva Morcha

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर युवा मोर्चा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा की सह प्रभारी बहन बबीता कुमारी फोगाट जी द्वारा जिस प्रकार महानगर युवा मोर्चा द्वारा कार्य किए जा रहे हैं और सदस्य अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में मेरठ महानगर युवा मोर्चा सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाला महानगर बना उसको लेकर बहन बबीता फोगाट जी द्वारा पूरे महानगर युवा मोर्चा को बधाई दी।

मेरठ महानगर अध्यक्ष जी द्वारा 20300 नए सदस्य की सूची बहन जी को सौंपी गई। जिस में उपस्थित रहे युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, मेरठ महानगर महामंत्री महेश बाली, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर अंकुर कुशवाह, महानगर महामंत्री विनोद जाटव, महानगर महामंत्री पीयूष शर्मा, युवा मोर्चा के सभी महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल के सभी अध्यक्ष, सभी मंडलों की कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

You may have missed