Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : प्रवासी परिवार की महिलाओं को दिया जा रहा है सिलाई प्रशिक्षण

जनवाद टाइम्स 13 June 2020
IMG_20200613_194726
Share News
       

रिषी पाल सिंह इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इटावा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को डॉ. राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि सिलाई कढ़ाई महिलाओं के लिए श्रेष्ठ और सहज व्यवसाय है। इसमें विकासखंड महेवा, बसरेहर और जसवंत नगर की 150 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

IMG 20200613 194726

उपायुक्त स्वरोजगार बृज मोहन अम्बेड ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव से पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास मिशन से अभिसरण रणनीति के तहत एक प्रयास किया जा रहा है। इसमें प्रवासी परिवार की 19 महिलाएं, अनुसूचित जाति की 30, दिव्यांग 3, अल्पसंख्यक परिवार की 5 महिलाएं सहित कुल 150 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। यह दस दिवसीय गैर- आवासीय प्रशिक्षण है। इसके उपरांत प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यही महिलाएं सरकारी विद्यालयों के बच्चों की ड्रेस तैयार करेंगी। इससे एक तरफ शासन के लक्ष्यों को पूरा किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर महिलाओं को अपने गांव-घर में रोजगार सुलभ हो सकेगी।उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को प्रेरित किया।उन्होने कहा कि जीवन में कठिनाइयां हमें बर्बाद करने नहीं आती है बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकालने में हमारी मदद करती है। कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उनसे भी ज्यादा कठिन हो।
जिला मिशन प्रबन्धक आजीविका दीपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए रोजगार का अवसर दिया जायेगा। जिला मिशन प्रबन्धक एसएम सीबी नन्दकिशोर साह ने बताया कि इससे महिलाओं को नई पहचान मलेंगी। आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो सकेंगी। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने सपनों को जिंदा रखिए अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई है तो इसका मतलब यह है कि आप में जीते जी आत्महत्या कर ली है।
इस प्रशिक्षण में डीएमएम संतोष कुशवाहा, विप्लव भूषण, बीएमएम मनीष सिंह, सत्यजीत सिंह, रीनू, अमित तिवारी, प्रवीण कुमार सहयोगी संस्था के कन्हैयालाल, दीलीप कुमार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कौशल विकास मिशन की ओर से संकल्प और बॉनसन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी संस्था सहयोग कर रही है। इसमें प्रशिक्षक के रूप में अरुणा गोयल, डॉली, खुश्बू, शालिनी, कंचन, कल्पना शर्मा योगदान दे रही है। वही प्रतिभागियों में राधा शर्मा, आस्मीन खातून, साक्षी सराहनीय योगदान दे रही हैं।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : ठगी करने वाले फर्जी विजिलेंस उपायुक्त ,आई0आर0एस0 अधिकारी व 02 पत्रकार सहित कुल 05 लोग गिरफ्तार।
Next: Uttar Pradesh : पटटी प्रतापगढ़ में मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं आई0जी0 जोन ने पट्टी तहसील के गोविन्दपुर एवं धुई ग्राम पंचायत में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.