Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज़: साप्ताहिक लॉक डाउन से पहले लोगो ने दिखाई लापरवाही

जनवाद टाइम्स 23 July 2021
मेरठ न्यूज़: साप्ताहिक लॉक डाउन से पहले लोगो ने दिखाई लापरवाही
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में आज सदर बाजार चोराहे पर शाम होते ही सड़कों पर लोगो की भीड़ निकलने लगी। जनता ने सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाई हुई है। लोगों के दिलों व दिमाग में कोरोना संक्रमण का भय तक दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत देने के बावजूद भी लोग झुंड बनाकर बेपरवाह हुये सड़कों पर चले ही रहे हैं। आज भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक मात्रा में लगी हुई है कि लोगों ने मजाक उड़ाया हुआ है।

 

मेरठ न्यूज़: साप्ताहिक लॉक डाउन से पहले लोगो ने दिखाई लापरवाहीशराब की दुकानों पर यहां तक कि सड़कों पर भी चलते समय शारीरिक दूरी का पालन ना करने की तो कसम ही खा रखी है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। जिले में लोग लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते ही जा रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण की चेन को हमेशा के लिए तोड़ने के लिए, सरकार सख्त हुई पड़ी है। लेकिन तब भी लोग घरों में ठहरने को तैयार ही नहीं हैं। सरकर ने सोमवार से शुक्रवार तक दुकानों को, बजार को खोलने की इजाजत दी है।

 

मेरठ न्यूज़: साप्ताहिक लॉक डाउन से पहले लोगो ने दिखाई लापरवाही साथ-साथ शराब की दुकानें भी खोलने के निर्देश दे रखे हैं। फिलहाल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शराब के ठेकों को ही खोलने की इजाजत दी गई है। इसको लेकर व्यापारी समाज बहुत परेशान है। उधर, बाजार बंद हैं लेकिन लोग बिना वजह सड़कों पर निकलने से बाज ही नहीं आ रहे। आज भी मेरठ शहर की सड़कों पर बहुत ज्यादा चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई और बाइक सवारों के चालान भी काटे गये। फलों के, सब्जी के, ठेलों राशन की दुकान, मेडिकल स्टोरों पर लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बनाया। पुलिसकर्मियों ने मास्क न लगाने वाले कई लोगों को फटकार भी लगाई और बिना मासक के निकलने वाले लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। और बिना किसी काम के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जायेगी तभी जनता अपनी हरकतों से बाज आयेगी। ऐसे तो लोगों ने इस महामारी को बहुत ही मजाक बना रखा है।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: भ्रम व अफवाहों में न आयें, निःशुल्क कोविड टीकाकरण, अवश्य करवाएं : उपजिलाधिकारी
Next: Etawah News: बदलते मौसम के साथ संक्रामक बीमारियों ने घरों में दी दस्तक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.