मेरठ न्यूज: पूर्ण लॉकडाउन में दौड़ते वाहन और दुकानें बंद।

IMG-20210525-WA0068
Share News

संवाददाता: रेनू

जिले में सरकार के आदेशानुसार पूर्ण लॉक डाउन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना पुलिस ने पूर्ण योगदान दिया। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी आज डी एन कॉलेज रोड थाना देहली गेट क्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोग चौपहिया वाहन, ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन, चालक सड़क पर घूमते नजर आए। बहुत लोग बिना किसी कारण के सड़को पर घूम रहे थे।

Meerut News: Vehicles and shops running in complete lockdown shut down.

सरकार का सख्त आदेश है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। दुसरी और कोविड -19 की वजह से दुकानें बिल्कुल बंद दिखाई दे रही है। मेरठ जिले में व्यापारियों का और जनता का प्रशासन को सहयोग मिल रहा है। जिले का प्रशासन पब्लिक व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। कोविड 19 के विरुद्ध करवाई करते हुए प्रशासन के भी कुछ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह लोग जनता की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं

You may have missed