मेरठ न्यूज: ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, कब्जे से ठगी का सामान बरामद

IMG-20210718-WA0095
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ शहर के थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा भैसाली बस अड्डे से मुकदमा अपराध संख्या 201/2021 धारा 419/420 से सम्बन्धित अभियुक्त पंकज पुत्र डालचंद निवासी स्टार पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली तेजविहार रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ व सुमित पुत्र राजे निवासी कृष्णा विहार पैट्रोल पंप के सामने रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ, को गिरफ्तार किया गया । यह ठग लोगो से ठगी कर उनका सामान रूपया, मोबाइल आदि ठग कर ले जाते थे । यह लोग ठगी करने के तरीके निरन्तर बदलते रहते है तथा टारगेट व्यक्ति को इतना भ्रमित कर देते है कि वह स्वय ही अपना सब कीमती सामान इन ठगो के हवाले कर देता है तथा उसे यह एहसास ही नही होता कि वह ठगी का शिकार हो रहा है ।

 

 

IMG 20210718 WA0095इन लोगो से विस्तृत पूछताछ में इन्होनें अपने अन्य साथियो अफसार व बंटी निवासीगण ग्राम चितौली जिला हापुड के नाम भी बताये है तथा बताया कि हम सभी मिलकर लोगो से ठगी का कार्य करीब एक वर्ष से कर रहे है । हमने बहुत सी घटनाए की है परन्तु आज तक किसी थाने में पकडे नही गये है हम लोगो नें हापुड, गाजियाबाद, मेरठ, बुलन्दशहर आदि शहरो में ठगी की घटनाए की है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता पंकज पुत्र डालचंद निवासी स्टार पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली तेजविहार रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ। सुमित पुत्र राजे निवासी कृष्णा विहार पैट्रोल पंप के सामने रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ। फरार अभियुक्त
अफ्सार निवासी ग्राम चितौली हापुड हाल निवासी शिवपुरम मेरठ। बंटी निवासी ग्राम चितौली हापुड हाल निवासी शिवपुरम मेरठ। गिरफ्तारी करने वाली टीम
अंकुर कुमार, पूरन सिंह, विनोद अत्री, नीरज कुमार, अंकित कुमार।

Trending News