मेरठ न्यूज: सड़क में निकले नुकीले पत्थर हो सकतीं दुर्घटना

IMG-20210705-WA0087
Share News

संवाददाता : रेनू

मेरठ जिले में पल्लवपुरम फेस 01 में जाने वाली सड़को की हालत बहुत ही खराब हुई पड़ी हैं यहां की टूटी हुई सड़़क इतनी खराब हुई पड़ी है।कि यह सड़़क जान को मुसीबत बनी हुई है। पथर इतने नुकीले हुए हैं कि टायरो में पंचर ही हो जाए। जगह-जगह से टुटी यह सड़क बारिश के पानी से और भर जाती है जिस कारण यह सडक़ पानी पानी से भर जाती हैं। और बहता ही रहता है। इससे न सिर्फ लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है, बल्कि कीचड़ और गंदा पानी जमा होने की वजह से मच्छर और दुर्गंध से भी लोगों का बुरा हाल है।

IMG 20210705 WA0088

खस्ताहाल पड़ी सड़कें दुर्घटना को आमंत्रित करती हुई

सड़कें भी जगह जगहसे बुरी तरह टूटी हुई हैं। यह लोग इस सड़क पर गिरने के भय बहुत आराम से वाहनों को चलाते हैं। अगर ये गिर गए होते तो शारीरक चोट भी आ सकती थी वहीं दुसरी और गढ्ढो के डर से वाहन चालकों को बहुत ही धीरे वाहन चलाना पड़ रहा है। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है।

IMG 20210705 WA0087

इसके बावजूद सुविधाओं की कमी से लोग लगातार जूझ रहे हैं। इससे उन्हें छुटकारा नहीं मिल सका है। यह नगर निगम की लापरवाही ही तो हैं जो लोगों के जिदंगी से खिलवाड़ कर रहा है।किसी को भी किसी तरह की जनहानि हुई तो किया नगर निगम इसकी भरपाई कर पाऐगा।

Trending News